सिंधिया ने विधायक को मीठा खाने से रोका:अशोकनगर में भोजन के दौरान शुगर पर दी सलाह

सिंधिया ने विधायक को मीठा खाने से रोका:अशोकनगर में भोजन के दौरान शुगर पर दी सलाह

केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सामने आया है, जो अशोकनगर जिले का है। इस वीडियो में वे चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को मीठा खाने से रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह के निवास पर आयोजित एक भोज के दौरान हुई। वीडियो में विधायक रघुवंशी जैसे ही मीठा खाने लगे, सिंधिया ने उन्हें टोक दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, “आपको शुगर तो नहीं है?” विधायक ने जवाब में हां कहा। इसके बाद सिंधिया ने विधायक को मीठा खाने से स्पष्ट मना कर दिया और शुगर के दुष्परिणामों पर एक संक्षिप्त ‘हेल्थ क्लास’ दी। उन्होंने अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी को भी स्वास्थ्य संबंधी नसीहत दी। नेताओं के बीच का यह अनौपचारिक पल अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो बुधवार शाम से चर्चा में आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *