शेखपुरा में स्कूल वाहन-पिकप वैन में टक्कर:5 बच्चे और वैन चालक घायल, पुलिस ने जब्त किए वाहन

शेखपुरा में स्कूल वाहन-पिकप वैन में टक्कर:5 बच्चे और वैन चालक घायल, पुलिस ने जब्त किए वाहन

शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बिहटा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चे और पिकअप वैन का चालक घायल हो गए। बच्चों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वैन चालक और एक स्कूली बच्चे को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायल बच्चों को निजी क्लीनिकों में ले जाया गया। घायल वैन चालक की पहचान देवसा गांव निवासी भोला कुमार के रूप में हुई है। घायल स्कूली बच्चे की पहचान शेखपुरा शहर के एक निजी स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र तेज प्रताप के रूप में की गई है, जो सदर प्रखंड के नेमदारगंज गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र है। वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सदाशिव साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बिहटा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चे और पिकअप वैन का चालक घायल हो गए। बच्चों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वैन चालक और एक स्कूली बच्चे को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायल बच्चों को निजी क्लीनिकों में ले जाया गया। घायल वैन चालक की पहचान देवसा गांव निवासी भोला कुमार के रूप में हुई है। घायल स्कूली बच्चे की पहचान शेखपुरा शहर के एक निजी स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र तेज प्रताप के रूप में की गई है, जो सदर प्रखंड के नेमदारगंज गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र है। वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सदाशिव साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *