शाला सुरक्षा सप्ताह: विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

शाला सुरक्षा सप्ताह: विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

Ahmedabad गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) की ओर से हर वर्ष आयोजित शाला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत इस बार भी 27 से 31 जनवरी तक राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद शहर और जिले की सभी सरकारी प्राथमिक शालाओं में इस अवधि में आपदा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को फायर विभाग, 108 इमरजेंसी मेडिकल सेवा, रेड क्रॉस, स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), जिला परियोजना अधिकारी तथा आपदा मित्र मास्टर ट्रेनरों ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को भूकंप, आग और बाढ़ जैसी आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही एनिमल बाइट की स्थिति में आवश्यक कदम, आग लगने पर त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपचार और सीपीआर जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के समय सतर्कता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे न केवल स्वयं सुरक्षित रह सकें बल्कि भविष्य में अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *