School Holiday: यूपी के इस जिले में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, कम नहीं हो रहा ठंड का प्रकोप

School Holiday: यूपी के इस जिले में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, कम नहीं हो रहा ठंड का प्रकोप

17 January Ko School Ki Chhutti Hai: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण स्कूलों की छुट्टी को तय समय से आगे बढ़ाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी ठंड खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण से स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। ठंड और शीतलहर के चलते गौतमबुद्ध नगर जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इन दिनों ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी बना हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने अवकाश की अवधि में दो दिन की और बढ़ोतरी की है।

School Holiday: सभी स्कूलों पर लागू होगा नियम

गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर तेज है। गिरते तापमान और कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है, इसी वजह से प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। यह आदेश जिले के सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। इससे पहले 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई थीं, जिन्हें अब 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

Prayagraj Schools Closed: प्रयागराज में 20 तारीख तक छुट्टी

प्रयागराज में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान को लेकर जिले में 20 जनवरी तक की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल इस तारीख तक बंद रहेंगे। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान दौरान लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान करने आते हैं। जिस कारण शहर में भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए सुरक्षा को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *