स्कूली बच्चे पंत-गिल के पोस्टर लेकर इकाना पहुंचे:लखनऊ और गुजरात की टीमें स्टेडियम पहुंचीं; फैंस ने की हूटिंग

स्कूली बच्चे पंत-गिल के पोस्टर लेकर इकाना पहुंचे:लखनऊ और गुजरात की टीमें स्टेडियम पहुंचीं; फैंस ने की हूटिंग

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड लखनऊ पहुंच गई है। आज यानी रविवार दोपहर 3.30 बजे गुजरात टाइटंस (GT) मैच है। मैच काली और लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाना है। पिच से स्पिनर्स के साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। मैच से पहले इकाना स्टेडियम में फैंस का सैलाब उमड़ा है। 36 डिग्री सेल्सियस की गर्मी और चिलचिलाती धूप फैंस के जोश के आगे बेअसर नजर आ रही है। फैंस स्टेडियम में LSG के थीम सॉग्न पर झूम रहे हैं। स्कूली बच्चे क्रिकेटर ऋषभ पंत और शुभमन गिल के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। फैंस अपनी पसंदीदी टीम की कैप और टीशर्ट पहनकर आए हैं। कुछ फैंस रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंचे हैं। इकाना स्टेडियम पंत, पूरन, शमी, मयंक यादव, मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ियों के होर्डिंग-पोस्टर से सजा हुआ है। पंत की लखनऊ और गिल की गुजरात की टीमें इकाना पहुंच गई हैं। फैंस ने टीम बसों को घेरकर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को चियर किया। हूटिंग कर उनका हौंसला बढ़ाया। प्रयागराज से आए परिवार ने कहा- आज लखनऊ जीतकर रहेगा। इस बार पंत की टीम को चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता। उनके साथ आया 2 साल का मासूम भी टीम को चियर करता नजर आया। 5 तस्वीरें देखिए- LSG vs GT मैच की पल-पल की एक्टिविटी देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *