झाबुआ में स्कूली बच्चे पी रहे गंदा पानी:प्रिंसिपल बोले- सिर्फ बर्तन धुले जाते, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

झाबुआ में स्कूली बच्चे पी रहे गंदा पानी:प्रिंसिपल बोले- सिर्फ बर्तन धुले जाते, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

झाबुआ के पेटलावद शासकीय माध्यमिक स्कूल पानी की कमी का सामना कर रहा है। स्कूल में लगे दोनों ट्यूबवेल सूख गए है और 186 विद्यार्थियों गंदा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर है। स्कूल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट है, जिसमें रसोइए को कुएं से गंदा पानी लाते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो गांव के लोगों ने शेयर कर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रिंसिपल ने की वीडियो की पुष्टि स्कूल के प्रिंसिपल दीपक मावी ने वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस पानी से केवल बर्तन धोने जैसे काम किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने पानी की कमी को लेकर सरपंच और विधायक को पत्र लिखकर तुरंत समाधान करने की अपील भी की है। पानी की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायत स्कूल के रसोइया ने बताया कि पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनके मुताबिक सरपंच को भी बार-बार अवगत कराया गया, फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बीआरसी रेखा गिरी ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है। दरअसल, स्कूल में 20 फरवरी से पैटर्न बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, जिनमें पंचायत की विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों स्टूडेंट्स शामिल होंगे। ऐसे में पानी की कमी एक बड़ी समस्या गई है। अब देखना यह होगा कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रशासन इस समस्या का समाधान करता है या बच्चों दो गंदा पानी ही पीना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *