अमेठी में स्कूल चलो अभियान शुरू:40 हजार बच्चों के दाखिल का लक्ष्य, विभाग कर रहा जागरूक

अमेठी में स्कूल चलो अभियान शुरू:40 हजार बच्चों के दाखिल का लक्ष्य, विभाग कर रहा जागरूक

अमेठी में 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने इस साल 40,000 बच्चों के दाखिले का लक्ष्य रखा है। विभाग गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक कर रहा है। अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिले के डीपीआरसी में एक कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी (DM) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग की गाड़ियां जिले के सभी 13 ब्लॉकों में घूमकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही, बच्चों द्वारा भी विभिन्न इलाकों में जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं, जिसमें अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाने की अपील की जा रही है। 40 हजार बच्चों का नामांकन जिले में कुल 1570 सरकारी विद्यालय हैं, जिनमें वर्तमान में 1 लाख 40 हजार बच्चों का नामांकन है। विभाग इस वर्ष 40 हजार नए नामांकन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। सभी विद्यालयों में हाईटेक सुविधाएं और बच्चों के लिए लाइब्रेरी भी उपलब्ध कराई गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *