गोपालगंज में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर:इंटर परीक्षार्थी समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर:इंटर परीक्षार्थी समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के नवादा बाजार के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार परीक्षार्थी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जख्मियों में नवादा खास गांव निवासी सलाउद्दीन और ज्याउद्दीन के रूप में की गई। भाई को बाइक से परीक्षा दिलाने जाते समय हादसा दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सलाउद्दीन अपने भाई ज्याउद्दीन को बाइक पर बैठाने के बाद इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए शहर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नवादा बाजार के समीप सामने से आ रही एक स्कूली गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों भाई जख्मी हो गए। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक के साथ मारपीट करने के साथ ही स्कूली वाहन का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद दोनों जख्मी भाईयों को मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के नवादा बाजार के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार परीक्षार्थी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जख्मियों में नवादा खास गांव निवासी सलाउद्दीन और ज्याउद्दीन के रूप में की गई। भाई को बाइक से परीक्षा दिलाने जाते समय हादसा दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सलाउद्दीन अपने भाई ज्याउद्दीन को बाइक पर बैठाने के बाद इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए शहर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नवादा बाजार के समीप सामने से आ रही एक स्कूली गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों भाई जख्मी हो गए। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक के साथ मारपीट करने के साथ ही स्कूली वाहन का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद दोनों जख्मी भाईयों को मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *