स्कूल बस ड्राइवर ने 5वीं की छात्रा से किया रेप:ज्यादा ब्लीडिंग से हालत गंभीर; ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े, बच्ची बोलने की हालत में नहीं

स्कूल बस ड्राइवर ने 5वीं की छात्रा से किया रेप:ज्यादा ब्लीडिंग से हालत गंभीर; ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े, बच्ची बोलने की हालत में नहीं

सीवान में प्राइवेट स्कूल बस के ड्राइवर ने अपने स्कूल की पांचवीं की छात्रा (10) से रेप किया। फिर जख्मी हालत में उसे खेत में ही मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गया। इस हैवानियत के बाद बच्ची की हालत गंभीर है। खून ज्यादा बह चुका है। ब्लीडिंग रोकने के लिए सीवान सदर अस्पताल की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया। टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है, जिसकी वजह से पुलिस उसका बयान भी नहीं ले सकी। इधर, पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार रात बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक स्कूल बस के ड्राइवर ने मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया और बच्ची की हालत अभी कैसी है…. रामनवमी का मेला देखने गई थी बच्ची बच्ची गांव में रामनवमी का मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद देर शाम वो अकेले लौट रही थी। रास्ते में स्कूल बस का ड्राइवर मिला। वह भी पैदल ही था। उसने बच्ची को पहचान लिया। आरोपी ने उसे झांसे में लेने के लिए बात की और कहा कि उसके जीजा ने मेले में दुकान लगाई है और उसे बुला रहे हैं। मासूम बच्ची आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। रास्ता सुनसान पाकर वो बच्ची को खींचकर गेहूं के खेत में ले गया और हैवानियत की। फिर खेत में ही मरने के लिए छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। सुनसान जगह में रोती मिली जब काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची वापस घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के जीजा ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और अंत में एक सुनसान जगह के पास उसे रोते हुए पाया। जीजा ने बताया, ‘मैंने उससे कई बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर आकर अपनी दादी से घटना के बारे में बताया। उसके बाद बसंतपुर थाना जाया गया। जहां से पुलिस ने महिला अधिकारी के साथ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है।’ ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े, तब रूका खून बच्ची की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिए थे। वे पीएमसीएच रेफर करना चाह रहे थे, लेकिन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पीड़िता के इलाज के लिए तत्काल टीम बनाई।क्योंकि बच्ची को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी। खून ज्यादा बह चुका था। टीम में 4 सीनियर लेडी डॉक्टर्स के साथ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट और एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट भी थे। महिला डाक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई। बोलने की हालत में नहीं बच्ची शनिवार शाम तक भी बच्ची ठीक से बोल नहीं पा रही थी। डाक्टरों की टीम निगरानी में लगी है। अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है।उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। बसंतपुर के अपर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सुमन ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर होने की वजह से इलाज चल रहा है। इसलिए अभी 164 का बयान नहीं कराया गया है। आरोपी की स्कूल से ही बच्ची पर नजर थी आरोपी सूर्यपुरा गांव निवासी सवाली कुमार यादव (पिता- लक्ष्मी राय) है। आरोपी बच्ची पर स्कूल से ही बुरी नजर थी। वह अपने गांव से दूसरे गांव में मेला घूमने गया था, जहां उसने बच्ची को देखा। वह मेला से ही बच्ची का पीछा कर रहा था। सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
FSL ने सबूत जमा किए, खेत में पसरा था खून घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम पहुंच गई। घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी हासिल की ताकि घटना का वैज्ञानिक दृष्टिकोण जांच की जा सके। घटनास्थल पर पसरे खून के नमूने को उठाया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य आरोपी को सजा दिलाने में अहम साबित होंगे। सीवान में प्राइवेट स्कूल बस के ड्राइवर ने अपने स्कूल की पांचवीं की छात्रा (10) से रेप किया। फिर जख्मी हालत में उसे खेत में ही मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गया। इस हैवानियत के बाद बच्ची की हालत गंभीर है। खून ज्यादा बह चुका है। ब्लीडिंग रोकने के लिए सीवान सदर अस्पताल की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया। टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है, जिसकी वजह से पुलिस उसका बयान भी नहीं ले सकी। इधर, पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार रात बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक स्कूल बस के ड्राइवर ने मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया और बच्ची की हालत अभी कैसी है…. रामनवमी का मेला देखने गई थी बच्ची बच्ची गांव में रामनवमी का मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद देर शाम वो अकेले लौट रही थी। रास्ते में स्कूल बस का ड्राइवर मिला। वह भी पैदल ही था। उसने बच्ची को पहचान लिया। आरोपी ने उसे झांसे में लेने के लिए बात की और कहा कि उसके जीजा ने मेले में दुकान लगाई है और उसे बुला रहे हैं। मासूम बच्ची आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। रास्ता सुनसान पाकर वो बच्ची को खींचकर गेहूं के खेत में ले गया और हैवानियत की। फिर खेत में ही मरने के लिए छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। सुनसान जगह में रोती मिली जब काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची वापस घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के जीजा ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और अंत में एक सुनसान जगह के पास उसे रोते हुए पाया। जीजा ने बताया, ‘मैंने उससे कई बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर आकर अपनी दादी से घटना के बारे में बताया। उसके बाद बसंतपुर थाना जाया गया। जहां से पुलिस ने महिला अधिकारी के साथ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है।’ ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े, तब रूका खून बच्ची की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिए थे। वे पीएमसीएच रेफर करना चाह रहे थे, लेकिन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पीड़िता के इलाज के लिए तत्काल टीम बनाई।क्योंकि बच्ची को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी। खून ज्यादा बह चुका था। टीम में 4 सीनियर लेडी डॉक्टर्स के साथ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट और एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट भी थे। महिला डाक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई। बोलने की हालत में नहीं बच्ची शनिवार शाम तक भी बच्ची ठीक से बोल नहीं पा रही थी। डाक्टरों की टीम निगरानी में लगी है। अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है।उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। बसंतपुर के अपर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सुमन ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर होने की वजह से इलाज चल रहा है। इसलिए अभी 164 का बयान नहीं कराया गया है। आरोपी की स्कूल से ही बच्ची पर नजर थी आरोपी सूर्यपुरा गांव निवासी सवाली कुमार यादव (पिता- लक्ष्मी राय) है। आरोपी बच्ची पर स्कूल से ही बुरी नजर थी। वह अपने गांव से दूसरे गांव में मेला घूमने गया था, जहां उसने बच्ची को देखा। वह मेला से ही बच्ची का पीछा कर रहा था। सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
FSL ने सबूत जमा किए, खेत में पसरा था खून घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम पहुंच गई। घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी हासिल की ताकि घटना का वैज्ञानिक दृष्टिकोण जांच की जा सके। घटनास्थल पर पसरे खून के नमूने को उठाया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य आरोपी को सजा दिलाने में अहम साबित होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *