School Assembly News Headlines, Jan 21 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines, Jan 21 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (21 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 21 January 2026: देश की जरुरी खबर

  • नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत पर हुई पहली गिरफ्तारी
    दिल्ली एनसीआर में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। MZ विशटाउन के बिल्डर और मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को नितिन नवीन ने पदभार संभाल लिया। वे सबसे कम उम्र के बीजेपी अध्यक्ष बने हैं।
  • देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सारा टिकट एडवांस में बुक
    कुछ ही घंटों में हावड़ा से कामाख्या को चलने वाली पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सारी टिकट बुक हो गई। 23 जनवरी को यह ट्रैन पहली बार चेलगी।
  • तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल ने उद्घाटन भाषण से पहले ही छोड़ा सदन
    राज्यपाल आर एन रवि ने उद्घाटन भाषण देने से पहले ही सदन से वॉकआउट कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में राष्ट्रगान को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया।
  • ठंड का प्रकोप नहीं हो रहा कम
    उत्तर भारत सहित पूरे देश में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी छुट्टी के बाद स्कूलों जरूर खुले हैं लेकिन अभी ठंड में कमी नहीं आई है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • काबुल में आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी
    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली है। इस हमले में एक चीनी नागरिक समेत 7 लोगों की मौत हुई है।
  • यरूशलम के UNRWA हेडक्वार्टर पर चला इजरायली बुलडोजर
    इजराइल ने पूर्वी यरुशलम में संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (UNRWA) के मुख्यालय परिसर में इमारतों को ध्वस्त कर दिया है।
  • ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कनाडा, वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक नया नक्शा शेयर किया, जिसमें कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिकी भू-भाग के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।
  • हम किसी को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं देते- नॉर्वे पीएम
    डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए नॉर्वे के पीएम ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय नॉर्वे सरकार नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र नोबेल समिति करती है।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने किया संन्‍यास का ऐलान
    भारत की स्टार बैडमिंटन स्‍टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कॉम्पिटिटिव बैडमिंटन से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी है।
  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए शानदार मौका: लॉकी फर्ग्यूसन
    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलकर टी20 विश्व कप की तैयारी की जा सकती है। बुधवार से शुरू हो रही है पांच मैचों की टी20 सीरीज।

आज का सुविचार

“मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, आज का प्रयास ही कल की सफलता बनता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *