School Assembly News Headlines, Feb 11 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines, Feb 11 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (11 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 11 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
    लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। स्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की जांच करने और प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।
  • 1 मार्च से जनरल टिकट वाला UTS ऐप होगा बंद
    1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप बंद कर दी जाएगी। अब यात्रियों को ट्रेन टिकट और दूसरी सेवाओं के लिए RailOne ऐप इस्तेमाल करनी होगी। UTS ऐप मुख्यतः जनरल टिकट बुकिंग के लिए होता है।
  • बच्चों के गायब होने के पीछे देश भर में कोई नेटवर्क तो नहीं, सरकार लगाए पता
    बच्चों के लापता होने की खबरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार पता करें कि इसके पीछे कोई देशव्यापी नेटवर्क तो नहीं है।
  • अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई: अखिलेश यादव
    संसद में बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है। अखिलेश ने बजट और अमेरिका संग ट्रेड डील की टाइमिंग पर भी तंज कसा।
  • ED के सामने पेश नहीं हुईं टीना अंबानी
    बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। ईडी लगभग 40,000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच कर रही है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की चाकू मारकर हत्या-
    बांग्लादेश में एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह घटना आम चुनाव से तीन दिन पहले हुआ है।
  • लीबिया में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत
    लीबिया में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
  • गाजा मसले पर बोर्ड ऑफ पीस का गठन, 19 फरवरी को पहली मीटिंग
    गाजा मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया है। 19 फरवरी को इसकी पहली मीटिंग होगी।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • टी20 वर्ल्ड कप में मंगेतर या पत्नियां साथ नहीं रख सकेंगे खिलाड़ी
    BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ रखने पर रोक लगा दी है।

आज का सुविचार

“मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता खुद शोर मचा दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *