Today School Assembly News Headlines (10 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।
Today School Assembly News Headlines, 10 February 2026: देश की जरुरी खबर
- ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका–
चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने स्पष्ट कर दिया कि SIR की प्रक्रिया पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई जा सकती। अदालत ने साफ कहा कि इस प्रक्रिया में कोई भी बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ममता बनर्जी इस मामले में अपना पक्ष रख रही थी। - शरद पवार हुए बीमार, अस्पताल में एडमिट–
अजित पवार की तेरहवीं के मौके पर शरद पवार की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। - क्लास रूम में घुसकर छात्र ने छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ा लिया–
कॉलेज क्लासरूम में गोलीकांड के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को एक तरफा प्यार का मामला मान रही है।
- कांग्रेस की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र–
कांग्रेस की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपने पद के अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए निष्पक्षता का व्यवहार करें। सांसदों का कहना था कि सरकार के दवाब में काम ना करें।
- बारामती प्लेन क्रैश के बाद 400 से ज्यादा हवाई पट्टियों की जांच शुरू–
बारामती प्लेन क्रैश में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी। जिसके बाद से सरकार एक्शन मोड में है। सरकार देशभर की 400 से ज्यादा अनियंत्रित हवाई पट्टियों को लेकर जांच शुरू की है।
World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर
- एपस्टीन फाइल्स में अब पुतिन का नाम आया सामने–
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी जेफ्री एपस्टीन की फाइलों में अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम आया है। पुतिन का नाम कम से कम 1005 बार आया है।
- बांग्लादेश में फिर बवाल, चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त हिंसा–
बांग्लादेश में चुनाव से पहले सड़कों पर भीषण हिंसा हुई है। रविवार रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
- एपस्टीन केस से ब्रिटेन PM स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ ने छोड़ा पद–
एपस्टीन विवाद में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के सबसे करीबी सलाहकार और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। मॉर्गन मैकस्वीनी के जेफरी एपस्टीन से गहरे संबंध सामने आए हैं।
Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर
- सूर्या के कप्तान होने से उनका काम काफी आसान हो गया है: गंभीर–
सूर्यकुमार यादव के बारे में गौतम गंभीर ने कहा है कि सूर्या के कप्तान होने से उनका काम काफी आसान हो गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सूर्या सिर्फ मैदान पर रन ही नहीं बनाते, बल्कि मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं।
आज का सुविचार
“सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन हर दिन की मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है।”


