Today School Assembly News Headlines (06 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।
Today School Assembly News Headlines, 06 February 2026: देश की जरुरी खबर
- मेघालय की अवैध कोयला खदान में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत–
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक सुदूरवर्ती इलाके में अवैध कोयला खदान में भीषण डायनामाइट विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। - पीएम मोदी पर हमला कर सकते थे कांग्रेस सांसद, मैंने ही लोकसभा आने से रोका: ओम बिरला–
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दावा किया कि उन्होंने ही पीएम को सदन में आने से मना किया था ताकि कोई अनहोनी ना हो जाए। - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अब बोलेंगे पीएम मोदी–
अब लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं होगा। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देने वाले थे, लेकिन हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका। - बिहार चुनाव रद्द करने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रशांत किशोर–
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार सरकार ने लोगों को चुनाव से ठीक पहले 10-10 हजार रूपये दिए। इसलिए इसे चुनाव को रद्द किया जाए। - नॉर्थ इंडिया वाले पानी पूड़ी बेचने आते हैं- मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम–
तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम कहा कि उत्तर के लोग सिर्फ हिंदी सीखते हैं और दक्षिण भारत में जाकर लानी पूड़ी बेचते हैं।
World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर
- भारत कच्चे तेल की सप्लाई के कमर्शियल फायदों को देखने के लिए तैयार- विदेश मंत्रालय–
वेनेजुएला से तेल खरीदने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत वेनेजुएला सहित किसी भी कच्चे तेल की सप्लाई के कमर्शियल फायदों को देखने के लिए तैयार है। - पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 216 बलूच उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट–
पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में बड़े लेवल पर सैन्य कार्रवाई की। जगह-जगह छापेमारी की और इस दौरान 216 उग्रवादियों को मौत के घात उतार दिया। - रूस और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर वेपन कंट्रोल ट्रीटी खत्म हो गई–
रूस और अमेरिका के बीच आखिरी न्यूक्लियर वेपन कंट्रोल ट्रीटी खत्म हो गई। इससे हथियारों की नई रेस का डर बढ़ गया है। स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी ‘न्यू स्टार्ट’ को 2010 में साइन हुए थे।
Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर
- सरफराज खान अस्पताल में भर्ती, मुंबई का रणजी क्वार्टर फाइनल नहीं खेल पाएंगे–
मुंबई के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान बुखार से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस कारण से अब सरफराज रणजी क्वार्टर फाइनल नहीं खेल पाएंगे - T20 World Cup से ठीक पहले न्यूजीलैंड के 2 स्टार खिलाड़ी हुए बीमार–
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र बीमार हो गए है। इस वजह से वह यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच से भी बाहर हो गए हैं।
आज का सुविचार
“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत ही उसका एकमात्र रास्ता है।“


