School Assembly News Headlines, Dec 23 2025: स्कूल असेंबली के लिए 23 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines, Dec 23 2025: स्कूल असेंबली के लिए 23 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (23 December 2025): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 23 December 2025: देश की जरुरी खबर

  • नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस जारी
    नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
  • उड़ान भरते ही AIR INDIA के विमान का एक इंजन हो गया था फेल, IGI पर इमरजेंसी लैंडिंग
    दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया के बोइंग 777-300ER विमान (VT-ALS) की इमरजेंसी लैंडिंग IGI एयरपोर्ट पर कराई गई है। विमान के एक इंजन में खराबी आने के कारण ऐसा किया गया।
  • पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, घर से मिला सुसाइड नोट
    पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी और राज्य के IG रह चुके अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है।
  • अगले 5 दिन शीतलहर की चेतावनी, कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) ने कई राज्यों में अगली 5 दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • आसिम मुनीर को सऊदी अरब ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।
  • मॉस्को में कार धमाके में रूसी जनरल की मौत
    दक्षिणी मॉस्को में सोमवार सुबह एक रूसी जनरल की कार विस्फोट में मौत हो गई है। जनरल की कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, इसके बाद उसमें धमाका किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
  • बांग्लादेश में हिंसा में एक और नेता को गोली मारी
    हिंसा में सोमवार को एक और नेता पर अटैक हुआ, जिसमें नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता मोतालेब शिकदर को गोली मारी गई है।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • महिला क्रिकेटरों की बढ़ा दी गई सैलरी
    BCCI ने महिला क्रिकेटरों और अधिकारियों की सैलरी बढ़ा दी है। अब क्रिकेटरों को 60 हजार प्रतिदिन मैच के हिसाब से पैसे मिलेंगे। पहले यह रकम 20 हजार थी।

    टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से ड्रॉप हुए शुभमन गिल खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
    भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलेंगे।

आज का सुविचार

मेहनत वह चाबी है जो सफलता के हर दरवाजे को खोल देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *