ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने के इच्छुक बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सचिव के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न राजकीय योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री लखेंद्र ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव रखा। इसपर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई। वहीं, लखेंद्र पासवान ने एससी-एसटी बच्चों के नए छात्रावास की जरूरत बताई। इसके लिए केंद्र सरकार से उन्होंने 3.5 से 4 लाख रुपए प्रति छात्र (छात्रावास निर्माण के लिए) की दर से 100 छात्रों के लिए 4 करोड़ और 200 के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटन की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर मंजूरी। इसके अलावा एससी-एसटी मंत्री ने प्रधानमंत्री अजेय योजना के तहत 40 प्रतिशत अथवा 500 एससी की आबादी से अधिक वाले गांवों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत 20 लाख रुपए प्रति गांव (गैप फिलिंग) देने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ‘गांव विकास योजना’ का चुनाव कर केंद्र को प्रस्ताव भेजे। ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने के इच्छुक बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सचिव के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न राजकीय योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री लखेंद्र ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव रखा। इसपर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई। वहीं, लखेंद्र पासवान ने एससी-एसटी बच्चों के नए छात्रावास की जरूरत बताई। इसके लिए केंद्र सरकार से उन्होंने 3.5 से 4 लाख रुपए प्रति छात्र (छात्रावास निर्माण के लिए) की दर से 100 छात्रों के लिए 4 करोड़ और 200 के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटन की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर मंजूरी। इसके अलावा एससी-एसटी मंत्री ने प्रधानमंत्री अजेय योजना के तहत 40 प्रतिशत अथवा 500 एससी की आबादी से अधिक वाले गांवों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत 20 लाख रुपए प्रति गांव (गैप फिलिंग) देने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ‘गांव विकास योजना’ का चुनाव कर केंद्र को प्रस्ताव भेजे।


