पटना में आज 473 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन:सीएम की समृद्धि यात्रा का होगा समापन, इससे पहले नालंदा में नीतीश का कार्यक्रम

पटना में आज 473 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन:सीएम की समृद्धि यात्रा का होगा समापन, इससे पहले नालंदा में नीतीश का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। पटना के बापू सभागार में इस यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सभागार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और जगह-जगह विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए हैं। आज पटना जिले में मुख्यमंत्री 473 करोड़ रुपए की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 583 करोड़ रुपए की 612 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे जिले में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। पटना से पहले सीएम का नालंदा में कार्यक्रम है। नालंदा से पटना तक का कार्यक्रम मुख्यमंत्री पहले नालंदा के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपनी यात्रा के तहत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे। यहां वे जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
5वें चरण की यात्रा का आखिरी दिन समृद्धि यात्रा की 5वें चरण की शुरुआत 23 मार्च से हुई थी। पहले दिन मुख्यमंत्री ने जहानाबाद और अरवल का दौरा किया। 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर में कार्यक्रम हुए। वहीं, आज 26 मार्च को नालंदा और पटना में यात्रा का समापन किया जाएगा।
विपक्ष पर साधा निशाना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि पहले राज्य की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उन्होंने कहा था कि 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। पटना के बापू सभागार में इस यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सभागार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और जगह-जगह विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए हैं। आज पटना जिले में मुख्यमंत्री 473 करोड़ रुपए की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 583 करोड़ रुपए की 612 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे जिले में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। पटना से पहले सीएम का नालंदा में कार्यक्रम है। नालंदा से पटना तक का कार्यक्रम मुख्यमंत्री पहले नालंदा के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपनी यात्रा के तहत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे। यहां वे जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
5वें चरण की यात्रा का आखिरी दिन समृद्धि यात्रा की 5वें चरण की शुरुआत 23 मार्च से हुई थी। पहले दिन मुख्यमंत्री ने जहानाबाद और अरवल का दौरा किया। 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर में कार्यक्रम हुए। वहीं, आज 26 मार्च को नालंदा और पटना में यात्रा का समापन किया जाएगा।
विपक्ष पर साधा निशाना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि पहले राज्य की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उन्होंने कहा था कि 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *