केवाईसी अपडेट करने के लिए एसबीआई चलाएगा घर-घर अभियान:10 साल पुराने बैंक खाते अपडेट होंगे, सीएसपी संचालकों को दी गई सूची

केवाईसी अपडेट करने के लिए एसबीआई चलाएगा घर-घर अभियान:10 साल पुराने बैंक खाते अपडेट होंगे, सीएसपी संचालकों को दी गई सूची

भारतीय स्टेट बैंक ने 10 साल पुराने खातों के री-केवाईसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बैंक अब मिशन मोड में काम करते हुए ऐसे खाताधारकों का केवाईसी अपडेट करेगा। सोमवार को बिहारशरीफ के होटल माउंट व्यू में आयोजित वित्तीय समावेशन समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एसबीआई गया जोन के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) थाना राम सोलंकी ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राहकों के खाते 2013-14 में खुले थे और 10 साल पूरे हो चुके हैं, उनका केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। मुख्य अतिथि डीजीएम थाना राम सोलंकी ने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआई के मिशन के तहत यह काम 100 प्रतिशत पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सीएसपी संचालकों को ऐसे ग्राहकों की सूची दे दी गई है, जिनका केवाईसी पेंडिंग है। बैंक अब अभियान चलाकर घर-घर जाकर भी केवाईसी का संग्रहण करेगा ताकि कोई भी खाता निष्क्रिय न हो। मोबाइल नंबर बड़ी चुनौती समीक्षा के दौरान जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। डीजीएम ने बताया कि कई पुराने खातों में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं या ग्राहक अपना पुराना पता बदल चुके हैं (शिफ्ट हो गए हैं), जिससे उन्हें ढूंढने में परेशानी हो रही है। बैंक प्रशासन सीएसपी संचालकों को इस समस्या से निपटने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार और सहायक महाप्रबंधक रवि प्रकाश ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा स्कीम के दायरे में लाया जाए। बैठक में गया जोन के सभी सीएसपी और विभिन्न बीसी कंपनियों के सर्किल प्रमुख मौजूद थे। भारतीय स्टेट बैंक ने 10 साल पुराने खातों के री-केवाईसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बैंक अब मिशन मोड में काम करते हुए ऐसे खाताधारकों का केवाईसी अपडेट करेगा। सोमवार को बिहारशरीफ के होटल माउंट व्यू में आयोजित वित्तीय समावेशन समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एसबीआई गया जोन के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) थाना राम सोलंकी ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राहकों के खाते 2013-14 में खुले थे और 10 साल पूरे हो चुके हैं, उनका केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। मुख्य अतिथि डीजीएम थाना राम सोलंकी ने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआई के मिशन के तहत यह काम 100 प्रतिशत पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सीएसपी संचालकों को ऐसे ग्राहकों की सूची दे दी गई है, जिनका केवाईसी पेंडिंग है। बैंक अब अभियान चलाकर घर-घर जाकर भी केवाईसी का संग्रहण करेगा ताकि कोई भी खाता निष्क्रिय न हो। मोबाइल नंबर बड़ी चुनौती समीक्षा के दौरान जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। डीजीएम ने बताया कि कई पुराने खातों में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं या ग्राहक अपना पुराना पता बदल चुके हैं (शिफ्ट हो गए हैं), जिससे उन्हें ढूंढने में परेशानी हो रही है। बैंक प्रशासन सीएसपी संचालकों को इस समस्या से निपटने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार और सहायक महाप्रबंधक रवि प्रकाश ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा स्कीम के दायरे में लाया जाए। बैठक में गया जोन के सभी सीएसपी और विभिन्न बीसी कंपनियों के सर्किल प्रमुख मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *