सवाई माधोपुर शहर होलिका की चश्मा पहनाकर की सजावट:विभिन्न इलाकों में अलग-अलग मुहूर्त में हुआ होलिका दहन

सवाई माधोपुर शहर होलिका की चश्मा पहनाकर की सजावट:विभिन्न इलाकों में अलग-अलग मुहूर्त में हुआ होलिका दहन

सवाई माधोपुर में होली के अवसर पर होलिका दहन किया गया। सवाई माधोपुर में इस बार होलिका दहन अलग अलग मुहूर्त में किया गया। यहां कुछ जगह शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक होलिका दहन किया गया। वहीं कुछ जगह रात डेढ़ बजे होलिका दहन किया गया। होलिका को पहनाया काला चश्मा, सजावट के बाद किया होलिका दहन सवाई माधोपुर शहर, बजरिया, आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड, खेरदा के अलग-अलग मोहल्लों और गलियों में लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से होलिका दहन किया। इस दौरान शहर के गीता भवन पर होलिका अलग ही अंदाज में नजर आई। यहां होलिका दहन से पहले होलिका की सजावट की गई। इस मोहल्ले वासियों ने होलिका को चश्मा भी पहनाया। यहां महिलाओं ने पूजा की थाली सजाई, बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाईं और बुजुर्गों ने परंपरा के अनुसार अग्नि की परिक्रमा की। हर गली और चौराहे पर लकड़ियों और उपलों से सजी होलिका को सजाया गया था। लोग परिवार के साथ पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और ढोल की धुन पर लोग झूमते नजर आए। शहर का माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। चार मार्च को होगी धूलंडी इस बार होली के अगले दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल का प्रभाव रहेगा। इसी कारण रंगों का त्योहार धुलंडी 3 मार्च को नहीं मनाया जाएगा। धुलंडी अब 4 मार्च को मनाई जाएगी।ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते, इसलिए प्रशासन और धर्माचार्यों ने भी लोगों से तय तिथि पर ही रंग खेलने की अपील की है। सवाई माधोपुर में होली PHOTOS..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *