आग के बीच फंसे 3 मासूमों की जान बची:इंदौर में थाना प्रभारी ने बिना इंतजार किए संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा

आग के बीच फंसे 3 मासूमों की जान बची:इंदौर में थाना प्रभारी ने बिना इंतजार किए संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा

इंदौर के खजराना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सकीना महल के पास बाबू पटेल के मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां तीन मासूम बच्चे लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात गंभीर देखकर उन्होंने फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के बजाय तुरंत मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय स्तर पर बोरिंग चालू कर पानी की व्यवस्था कराई और टीम के साथ धुएं के बीच तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। जान की परवाह किए बिना पुलिस टीम ने अंदर फंसे तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। थाना प्रभारी की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में उनकी जमकर सराहना हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *