सऊदी अरब ने ट्रंप से युद्ध जारी रखने को कहा था! समझौते के बीच ही ईरान ने ले लिया बदला, जानें पूरा मामला

सऊदी अरब ने ट्रंप से युद्ध जारी रखने को कहा था! समझौते के बीच ही ईरान ने ले लिया बदला, जानें पूरा मामला

ईरान युद्ध चरम पर है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए ईरानी नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले यह खबर सामने आई थी कि सऊदी अरब ने ट्रंप से ईरान के साथ युद्ध जारी रखने आग्रह किया था। हालांकि, सऊदी अरब ने इस दावे को खारिज कर दिया था।

अब समझौते की चल रही खबरों के बीच, ईरान ने सऊदी अरब से गजब तरीके से बदला लिया है। दरअसल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद क्षेत्र को निशाना बनाने वाले दो और ड्रोन को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया है।

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे के भीतर सऊदी अरब की राजधानी पर दूसरा हवाई हमला किया गया। मंत्रालय ने बताया कि आज इससे पहले हुए एक हमले में, सैन्य सुरक्षा बलों ने दो ड्रोन को मार गिराया था।

अलर्ट पर है सऊदी सेना

इस बीच, यह भी बताया जा रहा है कि चार अन्य मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) अरब की खाड़ी में गिर गए या फिर किसी सुनसान खुले इलाके में उतरे। रियाद और उसके आस-पास के इलाकों पर लगातार हो रहे इन हमलों की कोशिशों के बाद सऊदी सेना हाई अलर्ट पर है।

हवाई खतरे की गंभीरता के बारे में सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि किंगडम के पूर्वी क्षेत्र में 17 ड्रोन को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया। माना जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब को टार्गेट करते हुए यह खतरनाक ड्रोन रियाद में भेजे हैं।

सऊदी अरब में हमले का बड़ा असर

वहीं, गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह रक्षात्मक कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब क्षेत्र में गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं, जिसका असर पूरे देश में यात्रा व लॉजिस्टिक्स पर पड़ा है।

इस बीच, सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जिन विदेशी नागरिकों का वीजा खत्म हो चुका, उन्हें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

कई लोग सऊदी अरब में फंसे

यह कदम उन बड़ी बाधाओं के बाद उठाया गया है, जिनके कारण कई लोग किंगडम (सऊदी अरब) से अपनी मूल योजना के अनुसार रवाना नहीं हो पाए।

मंत्रालय ने बताया कि ये सुधारात्मक उपाय विशेष रूप से उन वीजा पर लागू होते हैं, जिनकी समय सीमा 26 फरवरी से लेकर अब तक खत्म हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *