सतना भगवा रंग में रंगा, श्रीराम मनोहारी रथ पर निकले:108 झांकियों में दिखी भारतीय संस्कृति, जय श्रीराम से गूंजा शहर

सतना भगवा रंग में रंगा, श्रीराम मनोहारी रथ पर निकले:108 झांकियों में दिखी भारतीय संस्कृति, जय श्रीराम से गूंजा शहर

रामनवमी के अवसर पर सतना में भगवान श्रीराम की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान और सर्व समाज के सहयोग से शुक्रवार को आयोजित इस यात्रा में पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे सिटी कोतवाली स्थित गुरुनानक दरबार से हुआ। संत समाज ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। सोहावल बड़ा अखाड़ा से ऋतुराज जी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय बटुक दल ने वेद मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि की, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया। यात्रा में ‘राम जी की निकली सवारी…’ जैसे भक्ति गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रीराम जागरण रथ था, जिसके पीछे भगवा ध्वज लहराते युवा चल रहे थे। वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजे घुड़सवारों ने शौर्य का प्रदर्शन किया। मातृशक्तियों की कलश यात्रा, संगीत रथ, बैंड पार्टी और वेदपाठी बटुक दल भी शोभायात्रा का हिस्सा थे। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत 108 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के संदेश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुए। भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज की उपस्थिति ने सामाजिक सद्भाव को दर्शाया। नगरवासियों ने शोभायात्रा के स्वागत में 108 तोरण द्वार लगाए थे। इसके बाद भगवान श्रीराम को मनोहारी रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कराया गया। तस्वीरें देखिएगा…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *