सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज राम ने रविवार को रोहतास प्रखंड के थूम्हा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सांसद को लंबे समय से लंबित पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुल न होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद मनोज राम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित पुल स्थल का भ्रमण किया और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज राम ने रविवार को रोहतास प्रखंड के थूम्हा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सांसद को लंबे समय से लंबित पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुल न होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद मनोज राम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित पुल स्थल का भ्रमण किया और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।


