पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत बैरिया की रहने वाली सुनयना देवी अपनी बहू मृतक शोभा देवी को इंसाफ दिलाने के लिए अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। सोमवार को पटना जोनल आईजी के दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी। सुनयना देवी के मुताबिक पड़ोस के दबंगों ने घर में नशे के हालत में घुसकर 4 अप्रैल 2023 को मारपीट की थी। जिसमें उनकी बहू शोभा देवी और सुनयना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। साल 2023 में हुई थी बहू की मौत इलाज के दौरान शोभा देवी की मौत 9 अप्रैल 2023 को हो गई थी। इसके बाद गोपालपुर थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज किया। रसूखदार होने के चलते कार्रवाई नहीं हुई। मामला अब न्यायालय में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से नॉन बेलेबल वारंट इश्यू किया है। बावजूद इसके गोपालपुर थाने की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सुनयना देवी का कहना है कि इस कांड में शामिल आरोपी सुलह का दबाव बनाने के लिए डरा धमका रहे हैं। 2 दिन पहले पूर्वी एसपी से मिली थी पीड़िता पीड़िता ने 2 दिन पहले पूर्वी एसपी से मुलाकात करके अपनी बात रखी थी। SP द्वारा थाने पर भेजा गया। वहां जब परिजन मिलने गए तो थानेदार ने परिजनों को उल्टा हड़का दिया। अब परिजन और पीड़िता ने पटना आईजी से मदद की गुहार लगाई है। परिजन को आशंका है कि उनके साथ भी कभी भी मारपीट की जा सकती है। पूर्व से भी इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। एक अन्य दूसरे मामले में भी इन आरोपियों के खिलाफ कुर्की निकली हुई है। पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत बैरिया की रहने वाली सुनयना देवी अपनी बहू मृतक शोभा देवी को इंसाफ दिलाने के लिए अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। सोमवार को पटना जोनल आईजी के दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी। सुनयना देवी के मुताबिक पड़ोस के दबंगों ने घर में नशे के हालत में घुसकर 4 अप्रैल 2023 को मारपीट की थी। जिसमें उनकी बहू शोभा देवी और सुनयना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। साल 2023 में हुई थी बहू की मौत इलाज के दौरान शोभा देवी की मौत 9 अप्रैल 2023 को हो गई थी। इसके बाद गोपालपुर थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज किया। रसूखदार होने के चलते कार्रवाई नहीं हुई। मामला अब न्यायालय में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से नॉन बेलेबल वारंट इश्यू किया है। बावजूद इसके गोपालपुर थाने की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सुनयना देवी का कहना है कि इस कांड में शामिल आरोपी सुलह का दबाव बनाने के लिए डरा धमका रहे हैं। 2 दिन पहले पूर्वी एसपी से मिली थी पीड़िता पीड़िता ने 2 दिन पहले पूर्वी एसपी से मुलाकात करके अपनी बात रखी थी। SP द्वारा थाने पर भेजा गया। वहां जब परिजन मिलने गए तो थानेदार ने परिजनों को उल्टा हड़का दिया। अब परिजन और पीड़िता ने पटना आईजी से मदद की गुहार लगाई है। परिजन को आशंका है कि उनके साथ भी कभी भी मारपीट की जा सकती है। पूर्व से भी इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। एक अन्य दूसरे मामले में भी इन आरोपियों के खिलाफ कुर्की निकली हुई है।


