28 जिलों के खिलाड़ियों से आज संवाद करेंगे सरसंघचालक:देर रात मेरठ पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत

28 जिलों के खिलाड़ियों से आज संवाद करेंगे सरसंघचालक:देर रात मेरठ पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज 21 फरवरी को मेरठ में बृज और पश्चिम प्रांत के 28 जिलों के खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। गुरुवार देर रात मोहन भागवत मेरठ पहुंचे। यहां शताब्दीनगर के माधवकुंज में उनका 2 दिवसीय प्रवास रहेगा। इसमें शुक्रवार को संघ प्रमुख राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।
वहीं गुरुवार को उनके मेरठ पहुंचने के बाद उनसे मिलने प्रांत प्रचारकों सहित अन्य संघ कार्यकर्ता पहुंचे।
क्रिकेटर, रेसलर, एथलीट्स से होगी बातचीत
संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है, मेरठ का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है। भुवनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों से अनुभव पूछे जाने जाएंगे वहीं उनके प्रश्नों का जवाब डा. मोहन भागवत देंगे। जाति, भाषा, क्षेत्र या आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर होने वाले भेदभाव या अनेकता में एकता के सवाल भी चर्चा के दायरे में होंगे। खेल के मैदान से उम्मीद की जाती है कि वहां पर सभी समान हाेंगे सभी को बराबरी का दर्जा हासिल होगा। 18 साल से अधिक आयु के खिलाड़ी आएंगे
यह आयोजन केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेल और समाज के रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने का भी प्रयास है। मेरठ व ब्रज प्रांत से संंबंधित 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ हमेशा खेलकूद, व्यायाम के लिए प्रेरित करता रहा है। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता
उप्र में खेल का वातावरण बदलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश का पहला राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन है। इसके प्रथम कुलपति दीप अहलावत हैं, इस साल इसमें अध्यापन शुरू करने की तैयारी है। मोहन भागवत के मंच पर खिलाड़ियों वाले सत्र में इसके कुलपति को अध्यक्षता की भूमिका दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *