सिकंदरा आरटीओ चेक पॉइंट पर कमरे में घुसकर महिला प्रभारी की मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट सरपंच चंदावरा यादव के देवर अनिल यादव और चचेरे भाइयों राजगुरू यादव, महेंद्र यादव, सोना यादव व अन्य ने की। 12 हजार रुपए कैश लूटने के साथ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी निकालकर ले गए। घटना बुधवार रात 11:15 से 12:15 बजे बीच की है। करैरा से एसडीओपी ने पहुंचकर हालात संभाले। गुरुवार को 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। दिनारा थाना क्षेत्र में उप्र बॉर्डर स्थित सिकंदरा चैक पॉइंट पर बुधवार की आधी रात 10 हमलावर पहुंच गए। चार हमलावर चैक पॉइंट प्रभारी सुमन दीक्षित के कमरे में घुस गए और हमला कर दिया। 400 मी. दूर ढाबा खोला, यहीं से पार्टी के बाद हमला करने पहुंचे
अनिल यादव का चेक पॉइंट से 400 मीटर दूर ढाबा है। हमले से पहले ढाबे पर पार्टी की। ढाबे के सामने ही दुकान खोलकर चैक पॉइंट से वाहन पार कराने काम करता था। जल्द ही गिरफ्तारी कर लेंगे
आरटीओ बैरियर पर रात में हमला हुआ था। चैक पॉइंट प्रभारी की रिपोर्ट पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। आरोपी जल्द गिरफ्तारी होंगे । – आयुष जाखड़ (आईपीएस), एसडीओपी, करैरा


