पूर्णिया में शिक्षण संस्थानों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों में सरस्वती पूजा मनाया गया है। विद्या की देवी के स्वागत पर विशेष तैयारी की गई है। लोग मां सरस्वती की आराधना में डूबे हैं। मां की उपासना को लेकर शिक्षण संस्थानों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों में वीणा दायिनी की पूजा-अर्चना की जा रही है। खासकर बच्चों व स्टूडेंट्स में इसे लेकर काफी उमंग देखने को मिल रहा है। सरस्वती पूजा को लेकर पूजा पंडालों को विशेष लुक दिया गया है। मां सरस्वती की भक्ति गीतों और जयकारों से पुरा शहर गूंज उठा है। मेडिकल कॉलेज पूर्णिया, पॉलिटेक्निक कॉलेज में सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरा कैंपस दुल्हन की तरह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और फैकल्टी पूजा में शामिल हुए। इस खास मौके को लेकर स्पोर्ट्स, कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं। स्टूडेंट्स मां की पूजा में शामिल हुए ऐसी धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का धरती पर आगमन हुआ था। भगवान कृष्ण ने सरस्वती मां से प्रसन्न होकर उनके जन्मदिवस को एक उत्सव की तरह मनाने का उन्हें वरदान दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर बच्चे और स्टूडेंट्स मां की पूजा में शामिल हुए। मां का पट खुलते ही मंत्रों उच्चारण के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। शिवम हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन पंकज पटेल व निदेशक नूतन कुमारी ने कहा कि आज के दिन पूर्णिया के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज सरस्वती पूजा होने के साथ ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इसे लेकर बच्चों में बेहद उत्साह है। बच्चों ने कहा कि उन्हें इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सरस्वती पूजा को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। मां सरस्वती से ज्ञान और विद्या की कामना की। फल -फूल ,लड्डू -गुलाल व पाठ्य सामग्री चढ़ाकर मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई दी। पूर्णिया में शिक्षण संस्थानों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों में सरस्वती पूजा मनाया गया है। विद्या की देवी के स्वागत पर विशेष तैयारी की गई है। लोग मां सरस्वती की आराधना में डूबे हैं। मां की उपासना को लेकर शिक्षण संस्थानों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों में वीणा दायिनी की पूजा-अर्चना की जा रही है। खासकर बच्चों व स्टूडेंट्स में इसे लेकर काफी उमंग देखने को मिल रहा है। सरस्वती पूजा को लेकर पूजा पंडालों को विशेष लुक दिया गया है। मां सरस्वती की भक्ति गीतों और जयकारों से पुरा शहर गूंज उठा है। मेडिकल कॉलेज पूर्णिया, पॉलिटेक्निक कॉलेज में सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरा कैंपस दुल्हन की तरह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और फैकल्टी पूजा में शामिल हुए। इस खास मौके को लेकर स्पोर्ट्स, कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं। स्टूडेंट्स मां की पूजा में शामिल हुए ऐसी धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का धरती पर आगमन हुआ था। भगवान कृष्ण ने सरस्वती मां से प्रसन्न होकर उनके जन्मदिवस को एक उत्सव की तरह मनाने का उन्हें वरदान दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर बच्चे और स्टूडेंट्स मां की पूजा में शामिल हुए। मां का पट खुलते ही मंत्रों उच्चारण के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। शिवम हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन पंकज पटेल व निदेशक नूतन कुमारी ने कहा कि आज के दिन पूर्णिया के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज सरस्वती पूजा होने के साथ ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इसे लेकर बच्चों में बेहद उत्साह है। बच्चों ने कहा कि उन्हें इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सरस्वती पूजा को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। मां सरस्वती से ज्ञान और विद्या की कामना की। फल -फूल ,लड्डू -गुलाल व पाठ्य सामग्री चढ़ाकर मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई दी।


