भागलपुर शहर में TNB कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। ग्रेजुएशन, पीजी और केमिस्ट्री विभाग की सैकड़ों छात्राएं समारोह में शामिल रहीं। पूजा परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया। जहां जयघोष, मंत्रोच्चार और मां सरस्वती की वंदना गूंजती रही। हॉस्टल परिसर में मां सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गई है। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई, जिसे पलटू पंडित ने विधिवत रूप से कराया। पंडित ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 2014 से लगातार चली आ रही है। हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान छात्राओं ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है हॉस्टल को फूलों, लाइटिंग और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से भक्ति गीत और सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। रोशनी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, रेशम कुमारी और दिव्या कुमारी समेत अन्य छात्राएं पूजा-अर्चना में मौजूद रहीं। नेहा ने बताया कि सरस्वती पूजा न सिर्फ धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह आपसी एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक है।
जिले भर में सरस्वती पूजा की धूम जिले के अलग-अलग इलाकों में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। कॉलेज, स्कूल, छात्रावासों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, तो कहीं छात्र-छात्राएं मां सरस्वती की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर शहर में TNB कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। ग्रेजुएशन, पीजी और केमिस्ट्री विभाग की सैकड़ों छात्राएं समारोह में शामिल रहीं। पूजा परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया। जहां जयघोष, मंत्रोच्चार और मां सरस्वती की वंदना गूंजती रही। हॉस्टल परिसर में मां सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गई है। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई, जिसे पलटू पंडित ने विधिवत रूप से कराया। पंडित ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 2014 से लगातार चली आ रही है। हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान छात्राओं ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है हॉस्टल को फूलों, लाइटिंग और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से भक्ति गीत और सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। रोशनी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, रेशम कुमारी और दिव्या कुमारी समेत अन्य छात्राएं पूजा-अर्चना में मौजूद रहीं। नेहा ने बताया कि सरस्वती पूजा न सिर्फ धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह आपसी एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक है।
जिले भर में सरस्वती पूजा की धूम जिले के अलग-अलग इलाकों में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। कॉलेज, स्कूल, छात्रावासों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, तो कहीं छात्र-छात्राएं मां सरस्वती की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


