सरायरंजन के नीतीश कुमार सिंह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के निजी सहायक बने, पत्र जारी

समस्तीपुर | बिहार के उप मुख्यमंत्री (गृह विभाग) सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर खजुरी के चक्रअहलेदाद वार्ड संख्या 13 के स्व. बसंत कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह को निजी सहायक (बाह्य) नियुक्त किया गया है। विशेष शाखा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 21 नवंबर 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है और किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है। साथ ही सम्राट चौधरी के मंत्री के पद त्यागने या पद से हटाए जाने की स्थिति में संबंधित निजी सहायक की सेवा स्वतः समाप्त मानी जाएगी। समस्तीपुर | बिहार के उप मुख्यमंत्री (गृह विभाग) सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर खजुरी के चक्रअहलेदाद वार्ड संख्या 13 के स्व. बसंत कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह को निजी सहायक (बाह्य) नियुक्त किया गया है। विशेष शाखा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 21 नवंबर 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है और किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है। साथ ही सम्राट चौधरी के मंत्री के पद त्यागने या पद से हटाए जाने की स्थिति में संबंधित निजी सहायक की सेवा स्वतः समाप्त मानी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *