जहानाबाद में संत रविदास यात्रा का आयोजन:समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया, बड़ी संख्या में लोग शामिल

जहानाबाद में संत रविदास यात्रा का आयोजन:समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया, बड़ी संख्या में लोग शामिल

जहानाबाद में समाजसेवी बजरंगी दास के नेतृत्व में संत रविदास यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में संत रविदास के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना था। यात्रा के दौरान संत रविदास के प्रसिद्ध उपदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समाजसेवी बजरंगी दास ने कहा कि यदि लोग संत रविदास के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियां स्वतः समाप्त हो सकती हैं। सभी के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहे छात्र नेता चुन्नू दास ने बताया कि संत रविदास ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जहां कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और सभी के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहे। संत सुगंध दास ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरणा देते हैं। इस यात्रा में समाजसेवी मनोरंजन कुमार, पूर्व सरपंच सुलोचन दास, वार्ड सदस्य अनुज दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश दास, समाजसेवी सूरज दास, धनंजय प्रभाकर, मोती दास, राजेश दास, चंदन कुमार तथा समाजसेवी रंजू देवी सहित कई लोग शामिल हुए। यात्रा 4 फरवरी को उटा मोड़ से शुरू हुई यह यात्रा 4 फरवरी को उटा मोड़ से शुरू हुई। यह काको मोड़ और अस्पताल मोड़ होते हुए निकली और पुनः उटा मोड़ पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों को संत रविदास के विचारों के प्रति जागरूक किया गया। जहानाबाद में समाजसेवी बजरंगी दास के नेतृत्व में संत रविदास यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में संत रविदास के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना था। यात्रा के दौरान संत रविदास के प्रसिद्ध उपदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समाजसेवी बजरंगी दास ने कहा कि यदि लोग संत रविदास के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियां स्वतः समाप्त हो सकती हैं। सभी के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहे छात्र नेता चुन्नू दास ने बताया कि संत रविदास ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जहां कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और सभी के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहे। संत सुगंध दास ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरणा देते हैं। इस यात्रा में समाजसेवी मनोरंजन कुमार, पूर्व सरपंच सुलोचन दास, वार्ड सदस्य अनुज दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश दास, समाजसेवी सूरज दास, धनंजय प्रभाकर, मोती दास, राजेश दास, चंदन कुमार तथा समाजसेवी रंजू देवी सहित कई लोग शामिल हुए। यात्रा 4 फरवरी को उटा मोड़ से शुरू हुई यह यात्रा 4 फरवरी को उटा मोड़ से शुरू हुई। यह काको मोड़ और अस्पताल मोड़ होते हुए निकली और पुनः उटा मोड़ पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों को संत रविदास के विचारों के प्रति जागरूक किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *