संतकबीरनगर एसपी ने की ऑनलाइन गोष्ठी:ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व की तैयारियों पर चर्चा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

संतकबीरनगर एसपी ने की ऑनलाइन गोष्ठी:ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व की तैयारियों पर चर्चा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी LIU, प्रभारी डायल 112, RI लाइन्स, प्रभारी DCR, समस्त चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी, प्रभारी यातायात, प्रभारी अग्निशमन, प्रभारी WCSO, प्रभारी मिशन शक्ति और पुलिस अधीक्षक वाचक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान, ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस अधीक्षक ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने, सूचनाओं को सत्यापन के बाद ही साझा करने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया।ईद-उल-फितर के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों जैसे ईदगाह या मस्जिद में ही अदा की जाए। सड़क या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं होगी, और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत की अनुमति नहीं दी जाएगी।नमाज के दौरान प्रतिबंधित पशुओं पर विशेष नजर रखने और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही रखने के निर्देश भी दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। नमाज के बाद गले मिलते समय भी शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *