संजू सैमसन अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक भी मैच? सुपर 8 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया संकेत

संजू सैमसन अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक भी मैच? सुपर 8 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया संकेत

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप में संजू सैमसन को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 22 रन बनाए थे, तो दूसरी ओर अभिषेक शर्मा 3 मैच खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए हैं। 

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जिस भारतीय बल्लेबाज को ओपनिंग का दावेदार बताया जा रहा था, उसे वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना भी मुश्किल हो गया है। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा। इसके बाद ओपनिंग कर रहे इस बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह ईशान किशन को मौका दे दिया गया।

ईशान को किया गया प्रमोट

इससे पहले ईशान किशन वन-डाउन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन संजू सैमसन को बाहर किए जाने के बाद अब ईशान किशन ओपनिंग कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया के लिए ज्यादा कुछ बदला नहीं है। पहले संजू सैमसन से रन नहीं बन रहे थे, अब अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी खराब चल रहा है और पिछले तीन मैचों में उनका खाता तक नहीं खुला है।

ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या सुपर 8 में भारतीय टीम में बड़े बदलाव होंगे? क्या संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? क्या दोबारा ईशान किशन वन-डाउन पर आएंगे? क्या अभिषेक शर्मा को रेस्ट दिया जाएगा या उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा? इन तमाम सवालों के जवाब तब मिले, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने काफी कुछ साफ कर दिया। सूर्यकुमार यादव के जवाब से एक बात और स्पष्ट हो गई कि अब लगभग संजू सैमसन का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो चुका है।

संजू के लिए वर्ल्डकप खत्म!

जब उनसे पूछा गया कि क्या संजू सैमसन सुपर 8 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए रिपोर्टर से ही सवाल पूछ लिया कि आपका क्या मतलब है? क्या उन्हें अभिषेक शर्मा की जगह मौका दिया जाए या तिलक शर्मा की जगह लाया जाए? इसका मतलब साफ है कि अब संजू सैमसन को वर्ल्डकप की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हम पावरप्ले में 40–50 रन बनाना चाह रहे हैं और बना भी रहे हैं, जो सामान्य है। आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर हिट का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा जमकर अभ्यास करते नजर आए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *