CSK की लगातार हार के से संजू सैमसन पर भड़के फॉर्म? उठाई टीम से हटाने की मांग, कहा- जडेजा से सीखो

CSK की लगातार हार के से संजू सैमसन पर भड़के फॉर्म? उठाई टीम से हटाने की मांग, कहा- जडेजा से सीखो

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद चेन्नई के फैंस का सब्र टूट गया और वे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भड़क उठे। 

Sanju Samson, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

संजू सैमसन पर भड़के फैंस

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद चेन्नई के फैंस का सब्र टूट गया और वे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भड़क उठे। आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को ट्रांसफर कर दिया गया था।

ट्रेड के बाद जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोरदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन का बल्ला अब तक पूरी तरह खामोश रहा है। वे तीनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, जिससे फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।

डिसकनेक्ट नज़र आ रहे सैमसन

संजू सैमसन एक बार फिर उसी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिसमें वे टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में थे। एक बार फिर सिर्फ रनों की कमी ही नहीं, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज भी फैंस के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी ऊर्जा की कमी और डिसकनेक्ट रवैये की खुलकर आलोचना की है। फैंस का कहना है कि सैमसन के चेहरे पर न तो आत्मविश्वास दिख रहा है और न ही खेलने की कोई भूख।

एक फैन ने लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है सैमसन के साथ दिक्कत क्या है। वे बिलकुल भी फॉर्म में नज़र नहीं आ रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उन्हें कुछ मैच के लिए टीम से बाहर कर देना चाहिए, उरविल पटेल बैठे हुए हैं, उन्हें मौका दें।” एक यूजर ने लिखा, “जडेजा से सीखो। वह राजस्थान में जाकर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लगता है संजू का CSK में मन नहीं लग रहा है।”

मैच का हाल

आरसीबी ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *