संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। CSK Vs DC मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. संजू ने IPL करियर का चौथा शतक लगाया 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह इस सीजन का पहला और IPL में उनका चौथा शतक रहा। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई में किसी CSK बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले मुरली विजय ने 2012 के क्वालिफायर में इसी मैदान पर 113 रन बनाए थे। 2. संजू के नाम 401 सिक्स संजू सैमसन ने टी-20 में 400 सिक्स पूरे किए। वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (441) और सूर्यकुमार यादव (442) इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं। 3. आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायडे (2023), साई सुदर्शन (2023), तिलक वर्मा (2025) और डेवोन कॉनवे (2025) भी इस तरह आउट हो चुके हैं। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। 4. आयुष की तीसरी IPL फिफ्टी आयुष 19 साल की उम्र से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर तीसरी IPL फिफ्टी पूरी की। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को जीवनदान, निसांका से कैच छूटा 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने लंबा शॉट खेला। लॉन्ग-ऑफ पर खड़े पाथुम निसांका कैच लेने दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से छूट गई और चौका गया। 2. आयुष का कुलदीप-मिलर से कैच छूटा 12वें ओवर में कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे को जीवनदान मिला। उन्होंने गेंद सीधा गेंदबाज की ओर खेली, लेकिन कुलदीप फॉलोथ्रू में कैच नहीं पकड़ सके। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और मौका छूटा। मुकेश कुमार की गेंद पर म्हात्रे आगे बढ़े, लेकिन गेंद सही से कनेक्ट नहीं हुई और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए डेविड मिलर ने डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। इस तरह आयुष को दूसरी बार जीवनदान मिला। 3. म्हात्रे रिटायर आउट हुए 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। यह टैक्टिकल फैसला था, जिसमें टीम ने तेज रन के लिए नया बल्लेबाज भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। 4. सरफराज के डाइविंग कैच से अक्षर आउट 7वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली ने तीसरा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। गुरजपनीत सिंह की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर अक्षर ने कट शॉट खेला, लेकिन गेंद नीचे नहीं रख सके। पॉइंट पर सरफराज खान ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। 5. स्टब्स के ग्लव्स चेंज पर अंपायर ने मना किया, अगली गेंद पर आउट दिल्ली की पारी के आखिर में विवाद हुआ। ट्रिस्टन स्टब्स ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन चौथे अंपायर ने अनुमति नहीं दी। इससे दिल्ली कैंप नाराज दिखा। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी ओवर्टन ने स्टब्स को आउट किया। लेंथ गेंद पर स्टब्स ने मिड ऑफ के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से आई और बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में गई। मिड ऑफ से पीछे भागते हुए नूर अहमद ने कैच पकड़ा। यह विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट बना। ——————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। पूरी खबर IPL में आज बेंगलुरु vs मुंबई:डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 2, MI ने 1 मैच जीता; दोनों राजस्थान को नहीं हरा सके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *