पूर्णिया में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की जगह जिला महामंत्री संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। फैसले से जुड़ा लेटर भी जारी कर दिया गया है। ये नियुक्ति भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। संजीव सिंह अब पूर्णिया भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं जिला महामंत्री संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जताई खुशी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि संजीव सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव संगठन के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह मृदुभाषी, ईमानदार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन पहले से ज्यादा मजबूत होगा। भाजपा नेता सत्यम श्रीवास्तव ने कहा कि नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पास दो दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने छात्र संगठन एबीवीपी से लेकर भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। दरअसल, बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में पूर्णिया भाजपा कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बताया गया कि वनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान का वीडियो सामने आया था, जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को होली के गानों पर एक महिला नेत्री के साथ असहज व्यवहार करते हुए देखा गया था। पूर्णिया में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की जगह जिला महामंत्री संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। फैसले से जुड़ा लेटर भी जारी कर दिया गया है। ये नियुक्ति भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। संजीव सिंह अब पूर्णिया भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं जिला महामंत्री संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जताई खुशी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने संजीव सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि संजीव सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव संगठन के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह मृदुभाषी, ईमानदार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन पहले से ज्यादा मजबूत होगा। भाजपा नेता सत्यम श्रीवास्तव ने कहा कि नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पास दो दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने छात्र संगठन एबीवीपी से लेकर भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। दरअसल, बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में पूर्णिया भाजपा कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बताया गया कि वनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान का वीडियो सामने आया था, जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को होली के गानों पर एक महिला नेत्री के साथ असहज व्यवहार करते हुए देखा गया था।


