भास्कर न्यूज | हसनगंज पूरी (उड़ीसा) में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की त्रिदिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में बिहार के संजय कुमार सिंह को अखिल भारतीय मंत्री नियुक्त किया गया है। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे ने कहा कि संजय कुमार सिन्हा केंद्रीय मंत्री मनोनीत किए गए हैं। जिससे पूरे बिहार के मजदूरों में खुशी की लहर है। वहीं प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर संजय कुमार सिन्हा को बधाई दिया है। श्री सिन्हा वर्तमान में बिहार प्रदेश बीएमएस के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी इस नई नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है। संजय कुमार सिन्हा का बीएमएस के साथ सफर वर्ष 1989 से निरंतर जारी है। उन्होंने भारतीय डाक लेखा संघ में विभिन्न पदों से लेकर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और बिहार प्रांत के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। इसके साथ ही अधिवक्ता जयंत राय को संगठन के विधिक (लीगल) प्रकोष्ठ के सदस्य मनोनीत किया गया है। यह अधिवेशन 6 से 8 फरवरी तक चला। जिसमें देश भर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भास्कर न्यूज | हसनगंज पूरी (उड़ीसा) में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की त्रिदिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में बिहार के संजय कुमार सिंह को अखिल भारतीय मंत्री नियुक्त किया गया है। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे ने कहा कि संजय कुमार सिन्हा केंद्रीय मंत्री मनोनीत किए गए हैं। जिससे पूरे बिहार के मजदूरों में खुशी की लहर है। वहीं प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर संजय कुमार सिन्हा को बधाई दिया है। श्री सिन्हा वर्तमान में बिहार प्रदेश बीएमएस के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी इस नई नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है। संजय कुमार सिन्हा का बीएमएस के साथ सफर वर्ष 1989 से निरंतर जारी है। उन्होंने भारतीय डाक लेखा संघ में विभिन्न पदों से लेकर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और बिहार प्रांत के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। इसके साथ ही अधिवक्ता जयंत राय को संगठन के विधिक (लीगल) प्रकोष्ठ के सदस्य मनोनीत किया गया है। यह अधिवेशन 6 से 8 फरवरी तक चला। जिसमें देश भर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


