भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिले में पहली बार आगमन और 25 जनवरी को आरा में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। आज भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आरा परिसदन सभागार में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम भोजपुर आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल का चयन किया गया और अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। हसनबाजार के रास्ते प्रवेश करेंगे सरावगी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रोहतास से भोजपुर के हसनबाजार के रास्ते प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए हसनबाजार, पीरो, चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर, आरा धोबीघटवा सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम आरा के रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जहां कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिलेभर में बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। पीरो में प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद आरा के धोबीघटवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, अनाईठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और जगदेवनगर में जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में जिलेभर से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडेय, प्रह्लाद राय, बलराम सिंह, महामंत्री नरेंद्र तिवारी, गुड्डू सिंह बबुआन, संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विभु जैन, अमरेंद्र पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिले में पहली बार आगमन और 25 जनवरी को आरा में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। आज भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आरा परिसदन सभागार में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम भोजपुर आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल का चयन किया गया और अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। हसनबाजार के रास्ते प्रवेश करेंगे सरावगी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रोहतास से भोजपुर के हसनबाजार के रास्ते प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए हसनबाजार, पीरो, चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर, आरा धोबीघटवा सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम आरा के रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जहां कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिलेभर में बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। पीरो में प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद आरा के धोबीघटवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, अनाईठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और जगदेवनगर में जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में जिलेभर से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडेय, प्रह्लाद राय, बलराम सिंह, महामंत्री नरेंद्र तिवारी, गुड्डू सिंह बबुआन, संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विभु जैन, अमरेंद्र पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


