अरवल में संजय ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा:नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी मर्डर

अरवल में संजय ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा:नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी मर्डर

अरवल पुलिस ने 9 फरवरी को हुए बिल्डिंग ठेकेदार संजय पंडित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय संजय पंडित की अरवल शहर के तेलपा थाना क्षेत्र स्थित सूबेदार बीघा गांव में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि शहर तेलपा पुलिस ने पटना के कदम कुआं से इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड में संजय पंडित के चचेरे भाई का भी हाथ हो सकता है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि संजय पंडित की हत्या राजधानी पटना के कुछ बदमाशों को सुपारी देकर करवाई गई थी। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। ठेकेदार को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया था पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय पंडित सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने अंधराचक स्थित पुराने मकान की सफाई करवा रहे थे। तभी एक ऑटो और बाइक पर सवार होकर कुछ अपराधी वहां पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने संजय को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही संजय बाहर आए, बदमाशों ने उन पर बहुत करीब से गोलियां चला दीं। गोली लगने से संजय वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए थे। अरवल पुलिस ने 9 फरवरी को हुए बिल्डिंग ठेकेदार संजय पंडित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय संजय पंडित की अरवल शहर के तेलपा थाना क्षेत्र स्थित सूबेदार बीघा गांव में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि शहर तेलपा पुलिस ने पटना के कदम कुआं से इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड में संजय पंडित के चचेरे भाई का भी हाथ हो सकता है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि संजय पंडित की हत्या राजधानी पटना के कुछ बदमाशों को सुपारी देकर करवाई गई थी। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। ठेकेदार को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया था पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय पंडित सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने अंधराचक स्थित पुराने मकान की सफाई करवा रहे थे। तभी एक ऑटो और बाइक पर सवार होकर कुछ अपराधी वहां पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने संजय को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही संजय बाहर आए, बदमाशों ने उन पर बहुत करीब से गोलियां चला दीं। गोली लगने से संजय वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *