नालंदा की संध्या रानी ने 4 पदक जीते:राष्ट्रीय स्तर पर हुईं चयनित, पटना में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लिया था भाग

नालंदा की संध्या रानी ने 4 पदक जीते:राष्ट्रीय स्तर पर हुईं चयनित, पटना में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लिया था भाग

पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में नालंदा की बेटी संध्या रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम किए और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। यह उपलब्धि न केवल संध्या के लिए बल्कि पूरे नालंदा जिले के लिए गौरव का विषय है। 11 जनवरी को पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर एवं अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में संध्या रानी ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए सीनियर 50 किलो भार वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, सीनियर महिला काता में रजत पदक, अंडर-21 महिला काता में स्वर्ण पदक और अंडर-21 की 50 किलो भार वर्ग कुमिते में रजत पदक हासिल किया। सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता दिल्ली में होगी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के मुख्य प्रशिक्षक और स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के रेफरी कमीशन सचिव रेंसी राकेश राज ने बताया कि संध्या के साथ ही एकेडमी के दूसरे खिलाड़ी रौशन कुमार ने भी अंडर-21 पुरुष काता में रजत और 67 किलो भार वर्ग कुमिते में कांस्य पदक जीतकर नालंदा का नाम रोशन किया। संध्या रानी की सफलता यहीं नहीं रुकी। 12 और 13 जनवरी को एन कॉलेज पटना में आयोजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कराटे टूर्नामेंट में भी उन्होंने महिला एकल काता वर्ग एवं 50 किलो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नालंदा कॉलेज में राजनीति शास्त्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संध्या खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाए रखने का बेहतरीन उदाहरण हैं। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार ने बताया कि संध्या रानी का चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 26 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली में आयोजित होगी। यह बिहार की युवा प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। पदक देकर सम्मानित किया विजेता खिलाड़ियों को स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव क्योंशी पंकज कांबली ने पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष क्योंशी अभय कुमार, कोषाध्यक्ष रेंसी सूरज कुमार, रेफरी कमीशन चेयरमैन हर्ष कुमार, बिहार टीम कोच राम सिंह यादव, संयुक्त सचिव मुकेश मिश्रा और सुभाष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नालंदा कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. विनीत लाल, प्रोफेसर सरवन कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के दिलीप पटेल, एकेडमी के निर्देशक संजय कुशवाहा, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, कोच ऋषिकेश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संध्या रानी की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में नालंदा की बेटी संध्या रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम किए और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। यह उपलब्धि न केवल संध्या के लिए बल्कि पूरे नालंदा जिले के लिए गौरव का विषय है। 11 जनवरी को पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर एवं अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में संध्या रानी ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए सीनियर 50 किलो भार वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक, सीनियर महिला काता में रजत पदक, अंडर-21 महिला काता में स्वर्ण पदक और अंडर-21 की 50 किलो भार वर्ग कुमिते में रजत पदक हासिल किया। सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता दिल्ली में होगी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के मुख्य प्रशिक्षक और स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के रेफरी कमीशन सचिव रेंसी राकेश राज ने बताया कि संध्या के साथ ही एकेडमी के दूसरे खिलाड़ी रौशन कुमार ने भी अंडर-21 पुरुष काता में रजत और 67 किलो भार वर्ग कुमिते में कांस्य पदक जीतकर नालंदा का नाम रोशन किया। संध्या रानी की सफलता यहीं नहीं रुकी। 12 और 13 जनवरी को एन कॉलेज पटना में आयोजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कराटे टूर्नामेंट में भी उन्होंने महिला एकल काता वर्ग एवं 50 किलो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नालंदा कॉलेज में राजनीति शास्त्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संध्या खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाए रखने का बेहतरीन उदाहरण हैं। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार ने बताया कि संध्या रानी का चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 26 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली में आयोजित होगी। यह बिहार की युवा प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। पदक देकर सम्मानित किया विजेता खिलाड़ियों को स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव क्योंशी पंकज कांबली ने पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष क्योंशी अभय कुमार, कोषाध्यक्ष रेंसी सूरज कुमार, रेफरी कमीशन चेयरमैन हर्ष कुमार, बिहार टीम कोच राम सिंह यादव, संयुक्त सचिव मुकेश मिश्रा और सुभाष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नालंदा कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. विनीत लाल, प्रोफेसर सरवन कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के दिलीप पटेल, एकेडमी के निर्देशक संजय कुशवाहा, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, कोच ऋषिकेश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संध्या रानी की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *