कलश यात्रा के साथ सनातन मंगल महोत्सव का आगाज:भीलवाड़ा में आठ दिवसीय दीक्षादान महोत्सव में छाएगा सनातन संस्कृति का रंग, 20 फरवरी को आयेंगे राज्यपाल

कलश यात्रा के साथ सनातन मंगल महोत्सव का आगाज:भीलवाड़ा में आठ दिवसीय दीक्षादान महोत्सव में छाएगा सनातन संस्कृति का रंग, 20 फरवरी को आयेंगे राज्यपाल

भीलवाड़ा में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव का आगाज श्रीमद् भागवत महापुराण कलश यात्रा से हुआ।जयकारों के बीच कलश यात्रा पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंची।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर लिया। कलशयात्रा का बाजार में कई जगह स्वागत हुआ। सनातन कुंभ में जुटेंगे संत ओर राजनेता भीलवाड़ा में आज से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह आयोजित किया जा रहा है। भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहे ‘सनातन कुंभ’ के साक्षी बनने ओर आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो संत-महात्मा आएंगे तो कई प्रमुख राजनेता ओर जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होंगे राजस्थान के राज्यपाल राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े 20 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे भीलवाड़ा पहुंच महोत्सव में शामिल होंगे। महंत स्वरुप दास उदासीन, महंत हनुमान राम उदासीन, संत अर्जुनदास, संत सरूपदास, संत हंसदास, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, संत ओम उदासी ने संतो की आवास व्यवस्था की सेवा संभाली। दोपहर में श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन आज दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। व्यास पीठ पर श्रीमद् भागवत की स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत महात्म्य मंगलाचरण कथा प्रारंभ होगी। विश्व कल्याण की कामना के लिए श्री विष्णु महायज्ञ महोत्सव में विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी पाठ होगा। सनातन मंगल महोत्सव के दौरान अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन होगा। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण होगा। आठ दिन तक शाम को रासलीला का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा।महोत्सव में प्रतिदिन शाम 6 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन होगा। इन सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगी। दीक्षा दान समारोह की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को भव्य संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का आयोजन होगा। सनातन मंगल महोत्सव के अंतिम दिन दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का मुख्य आयोजन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से हरि शेवा धाम परिसर में बने पांडाल में होगा।इसमें तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी। शोभायात्रा से दिखेगी सनातन एकता की झलक सनातन मंगल महोत्सव के तहत दीक्षा दान समारोह की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को भीलवाड़ा में संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस आयोजन के माध्यम से संत दर्शन के साथ सनातन एकता की झलक भी दिखेगी। भीलवाड़ा के अयोध्यानगर (शहीद चौक) से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में दीक्षार्थी बंधुओं, संत महापुरूषों के साथ नगर प्रभात फेरी मण्डलियां शामिल होगी। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भाई बहन शामिल होकर सनातन एकता प्रदर्शित करेंगे। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा धाम पहुंच सम्पन्न होगी। दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम में पहुंचेंगे देशभर से भक्तगण सनातन मंगल महोत्सव के अंतिम दिन दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का आयोजन होगा। इसमें तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी। समारोह में उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती मथुरा, परम त्यागी महामंडलेश्वर बाबा कल्याणदास महाराज अमरकंटक, गुरू गंगेश्वरधाम के अध्यक्ष महामंडेलश्वर स्वामी भास्कारानंद महाराज, श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सहित देवभूमि भारत के कई महान संत महात्माओं का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *