60 घंटे बाद मौताणा पर समझौता, शव उठाया:मार्बल माइंस में क्रेन की चेन टूटने से ऑपरेटर की मौत

60 घंटे बाद मौताणा पर समझौता, शव उठाया:मार्बल माइंस में क्रेन की चेन टूटने से ऑपरेटर की मौत

डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता मार्बल माइंस में क्रेन की चेन टूटने से ऑपरेटर की मौत के मामले 60 घंटे तक शव पड़ा रहा।
मौताणा पर समझौते के बाद तीसरे दिन शव उठाया और मॉर्च्युरी में रखवाया। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट पर अब पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता निवासी मगनलाल कटारा मार्बल माइंस के हिटाची का ऑपरेटर का काम करता था। 17 फरवरी को क्रेन की मदद से हिटाची को माइंस के नीचे उतार रहे थे।
वही ऑपरेटर मगनलाल नीचे माइंस में खड़ा था। इस दौरान अचानक क्रेन की लोहे की केबल टूट गई। जिससे हिटाची नीचे गिरी और लोहे की केबल उठकर मगनलाल के सिर पर लगी। जिससे मगनलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। 3 दिन तक माइंस में पड़ा रहा शव
घटना के बाद परिजन माइंस मालिक को मौके पर बुलाने ओर मौताणा की मांग पर अड़ गए। तीन दिनों तक परिजन माइंस मालिक से मौताणा की रकम को लेकर जोड़—तोड़ करते रहे। बुधवार देर शाम को मौताणा की रकम पर समझौता हुआ। इसके बाद देर शाम को शव को माइंस से उठाकर डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। वही गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़िए
मार्बल माइंस में हादसा, ऑपरेटर की मौत:हिटाची उतारते समय क्रेन की केबल टूटी, परिजनों ने घटनास्थल पर किया हंगामा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *