संभल हिंसा, अखिलेश यादव पर मानहानि का केस दायर:विष्णु शंकर जैन ने ₹1 का हर्जाना मांगा, छवि धूमिल करने का आरोप

संभल हिंसा, अखिलेश यादव पर मानहानि का केस दायर:विष्णु शंकर जैन ने ₹1 का हर्जाना मांगा, छवि धूमिल करने का आरोप

अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों में हिंदू पक्ष की पैरवी करने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह केस दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया गया है। इसमें सपा प्रमुख से प्रतीकात्मक रूप से ₹1 के हर्जाने की मांग की है। यह मुकदमा संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित विवादित श्री हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। संभल मामले में भी हिंदू पक्ष से विष्णु शंकर जैन अधिवक्ता हैं। वकील का आरोप है 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के लिए अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के ‘X’ हैंडल से विष्णु शंकर जैन को जिम्मेदार ठहराया गया था। आरोप है कि एक अधिवक्ता के रूप में वे अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को लुभाने के इरादे से उन पर जानबूझकर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई। विष्णु शंकर जैन ने अपनी याचिका के साथ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी द्वारा की गई संबंधित पोस्ट को भी लगाया है। वहीं, अखिलेश यादव ने एएसपी अनुज चौधरी सहित 20 पुलिसकर्मियों पर सीजेएम कोर्ट से एफआईआर आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बीजेपी के दो फार्मूले बनाते हुए कहा था पहले इस्तेमाल करो बाद में बर्बाद करो और भाजपाई किसी के सगे नहीं है। वहीं पुलिस के बड़े साहब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कोर्ट की अवमानना कर रहें क्या। मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा 19 नवंबर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद को श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में दाखिल किया गया था। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन शाम को सर्वे का पहला चरण कराया गया, जबकि दूसरा चरण 24 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ। सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और सर्वे कार्य को बाधित करते हुए हिंसा भड़का दी। इस दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हिंसा में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, चर्चित सीओ अनुज चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सहित कुल 29 पुलिसकर्मी घायल हुए। 12 लोगों पर दर्ज की गई थी एफआईआर मामले में संभल कोतवाली और थाना नखासा में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इक़बाल महमूद के बेटे सुहैल इक़बाल सहित कई लोगों को नामजद करते हुए 2200 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस अब तक जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट सहित 134 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और संभल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता फरार गैंगस्टर शारिक साठा के तीन गुर्गे—मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम भी शामिल हैं। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जफर अली को 1 अगस्त 2024 को मुरादाबाद जेल से रिहा कर दिया गया था। उन्हें 24 मार्च को जेल भेजा गया था और 131 दिन बाद वे जेल से बाहर आए। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *