संभल पुलिस की चोरों से मुठभेड़, दो को जेल:एक फरार, चोरी का सामान, तमंचा-कारतूस बरामद

संभल पुलिस की चोरों से मुठभेड़, दो को जेल:एक फरार, चोरी का सामान, तमंचा-कारतूस बरामद

संभल पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो चोरों को गिरफ्तार किया गया और उनका एक साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का सामान, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जनपद संभल के धनारी थाना पुलिस ने की। शुक्रवार देर रात बबराला जाने वाले मार्ग पर गांव मझोला में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार चोरों की पहचान बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चंदौई निवासी राहिद पुत्र मुन्ने खां और चंदौसी के दुर्गाधाम कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ शूजल उर्फ छोटल्ला पुत्र सोनू के रूप में हुई है। राहिद के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, उनका तीसरा साथी मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के मौ. श्यौदान निवासी अदनान पुत्र साबिर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से पांच बड़े बैटरी, दो इनवर्टर, दो एलईडी, तीन बड़े गैस सिलेंडर, पीतल धातु के बर्तन एक सीसीटीवी डीवीआर, एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राहिद पर संभल और बदायूं जनपदों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, शिवम पर संभल जनपद में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *