जनसुनवाई में 4 हितग्राहियों को संबल योजना का लाभ:कलेक्टर ने 12 लाख रुपये की मृत्यु सहायता के ईपीओ जारी किए

जनसुनवाई में 4 हितग्राहियों को संबल योजना का लाभ:कलेक्टर ने 12 लाख रुपये की मृत्यु सहायता के ईपीओ जारी किए

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत चार हितग्राहियों को कुल 12 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई। जनसुनवाई में कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबल योजना के अंतर्गत, ग्राम जमूदी निवासी पातीराम कुशवाह और ग्राम बगवाज निवासी सुशीला विश्वकर्मा को दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु पर 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई। इन हितग्राहियों को ईपीओ जारी होने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार, ग्राम किन्नपुरा निवासी लीला बाई और ग्राम राडेप निवासी बबलू आदिवासी को सामान्य मृत्यु के प्रकरण में 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि के ईपीओ जारी किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *