इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना का रिएक्शन:बोले- रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील सवाल 8 बार पूछा था; अमिताभ बच्चन का भी उड़ाया मजाक

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना का रिएक्शन:बोले- रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील सवाल 8 बार पूछा था; अमिताभ बच्चन का भी उड़ाया मजाक

समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंग कंट्रोवर्सी के बाद शो स्टिल अलाइव से स्टैंड अप कॉमेडी में वापसी की है। इस शो में समय रैना ने लेटेंट शो के विवाद, रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील सवाल पर रिएक्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी जमकर मजाक उड़ाया है। इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना ने कहा कि जिस एपिसोड पर विवाद हुआ, वो 5 घंटे का था। उसे मुश्किल से समय लगाकर एडिट कर एक घंटे का किया गया था। कॉमेडियन ने इस पर कहा- ‘कई लोग मुझसे मिलते हैं और पूछते हैं कि समय भाई आप में इतना ही दिमाग है, तो आपने बीयर बाइसेप्स (रणवीर अलाहाबादिया) का वो घटिया सवाल हटाया क्यों नहीं एडिट से। मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं, उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार किया था।’ आगे समय ने कहा, ‘इसके अलावा भी उसने कई सवाल किए थे। जब मैंने एडिट देखा तो सोचा कि ये तो इसने बहुत गंदी बातें की हैं इसमें। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं। तो मेरे पॉइंट ऑफ व्यू से मैंने तो 99 पर्सेंट किटाणू मार दिए थे। मुझे क्या पता था कि वो एक पर्सेंट से ही पेंडेमिक हो जाएगा।’ समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक इसी शो में समय रैना ने अमिताभ बच्चन का भी मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि जब वो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे, तो वो कई सवाल करना चाहते थे, जो नहीं कर सके। इनमें से एक था कि आपने इतना पोलियो का एड किया है, तो आपने अपने बेटे (अभिषेक बच्चन) को पांव पर खड़ा क्यों नहीं किया। समय ने ये भी कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में बुलाने के बाद अमिताभ बच्चन को वो काफी पसंद आए थे। उन्होंने समय रैना को देखने के लिए पूरे परिवार अभिषेक, ऐश्वर्या, जया को इकट्ठा किया होगा, लेकिन जब उन्हें पता चला होगा कि समय ने क्या किया है, उन्होंने खून की उल्टी की होगी। समय ने कहा- अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम हो गया होगा। हालांकि आखिरी में उन्होंने ये भी कहा कि जिस दिन कंट्रोवर्सी हुई, वो उनकी जिंदगी की सबसे बुरी रात थी। क्यों हुआ था समय रैना के शो पर विवाद बीते साल फरवरी में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का एक एपिसोड यूट्यूब पर जारी किया गया था। इस शो में जज बनकर आए रणवीर अलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पेरेंट्स पर एक अश्लील सवाल किया। सवाल इतना आपत्तिजनक था, जिसे लिखा नहीं जा सकता। एपिसोड आने के बाद शो की क्लिप वायरल हो गई, जिसके बाद समय रैना समेत शो से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। विवाद बढ़ने पर रणवीर अलाहाबादिया ने माफीनामा जारी किया और समय रैना को शो के सभी एपिसोड डिलीट करने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *