समस्तीपुर नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित:360 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट, कचरे से बनाया जाएगा खाद

समस्तीपुर नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित:360 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट, कचरे से बनाया जाएगा खाद

समस्तीपुर नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 360 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया है। इस बैठक में नगर निगम के अध्यक्ष अनीता राम उप महापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति सदस्यगण, सभी वार्ड पार्षदगण और अन्य लोग उपस्थित थे। बजट को सदन के सदस्यों की ओर से सराहनीय और नगर विकास के अनुरूप बताया गया। सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही का अनुमोदन और विगत सामान्य बोर्ड की बैठक की कार्रवाई की सपुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का मुख्य सारांश नगर निगम समस्तीपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित कुल प्राप्ति 360 करोड़ 25 लाख रूपये और अनुमानित कुल व्यय 274 करोड़ 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है, इस प्रकार लाभ की राशि लगभग 85 करोड़ 54 लाख रूपये रहने का अनुमान है नगर निगम प्राप्ति और व्यय के मुख्य स्त्रोत जानिए आय कहां से आएगी नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र से सम्पत्ति कर, मोबाइल टावर कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर विकास व आवास विभाग से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन आय के स्त्रोत है। व्यय की पूरी जानकारी लीजिए ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण के लिए कम्पोस्ट पिट निर्माण, MRF, डोर कचरा संग्रह, लैंडफिल साईट, डस्टबीन का क्रय में किया जायेगा। शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जायेगा। योग शाला सेंटर का निर्माण, शवदाह गृह सहित मोक्षधाम, वृद्धों के लिए आश्रय स्थल और भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन का निर्माण किया जायेगा। बस स्टैण्ड, वेडर जोन, सामुदायिक शौचालय और मुत्रालय, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट, सीसीटीवी इत्यादि में किया जायेगा। 28.66% अर्थात् Rs. 103 करोड़ 25 लाख लगभग रूपया शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं के लिए कर्णाकित करने का उपबंध किया गया है। समस्तीपुर नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 360 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया है। इस बैठक में नगर निगम के अध्यक्ष अनीता राम उप महापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति सदस्यगण, सभी वार्ड पार्षदगण और अन्य लोग उपस्थित थे। बजट को सदन के सदस्यों की ओर से सराहनीय और नगर विकास के अनुरूप बताया गया। सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही का अनुमोदन और विगत सामान्य बोर्ड की बैठक की कार्रवाई की सपुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का मुख्य सारांश नगर निगम समस्तीपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित कुल प्राप्ति 360 करोड़ 25 लाख रूपये और अनुमानित कुल व्यय 274 करोड़ 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है, इस प्रकार लाभ की राशि लगभग 85 करोड़ 54 लाख रूपये रहने का अनुमान है नगर निगम प्राप्ति और व्यय के मुख्य स्त्रोत जानिए आय कहां से आएगी नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र से सम्पत्ति कर, मोबाइल टावर कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर विकास व आवास विभाग से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन आय के स्त्रोत है। व्यय की पूरी जानकारी लीजिए ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण के लिए कम्पोस्ट पिट निर्माण, MRF, डोर कचरा संग्रह, लैंडफिल साईट, डस्टबीन का क्रय में किया जायेगा। शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जायेगा। योग शाला सेंटर का निर्माण, शवदाह गृह सहित मोक्षधाम, वृद्धों के लिए आश्रय स्थल और भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन का निर्माण किया जायेगा। बस स्टैण्ड, वेडर जोन, सामुदायिक शौचालय और मुत्रालय, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट, सीसीटीवी इत्यादि में किया जायेगा। 28.66% अर्थात् Rs. 103 करोड़ 25 लाख लगभग रूपया शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं के लिए कर्णाकित करने का उपबंध किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *