समस्तीपुर के मजदूर की राजस्थान के कोटा में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवार वाले इलाज के लिए एंबुलेंस से समस्तीपुर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक डुमरा गांव निवासी कारी राम के बेटे रंभू कुमार राम (31) है। जो 5 साल से राजस्थान के कोटा में तेत फैक्ट्री में काम कर रहे थे। फैक्ट्री के काम से वे बाइक से निकले थे। उन्हें डिलीवरी देना था। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। हादसे के हाद राजस्थान पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर सीधा सदर अस्पताल पहुंच गए। जहां पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रंभू सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के रहने वाले थे। राजस्थान पुलिस ने परिजन को दी हादसे की सूचना मृतक के भाई संप्रभु राम ने कहा कि मैं करीब 30 साल से राजस्थान के कोटा में रहता हूं। छोटा भाई रंभू भी करीब 5 साल से वहां रह रहा था। सभी लोग एक ही जगह पर काम करते हैं। भाई डिलीवरी देने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ताथैर के पास वह हादसे का शिकार हो गया। किस वाहन ने उसे ठोकर मारी इसके बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ने रंभु के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह एक एंबुलेंस से वापस गांव आ रहे थे ताकि यहीं पर अच्छे से उपचार कराया जा सके। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई । समस्तीपुर के मजदूर की राजस्थान के कोटा में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवार वाले इलाज के लिए एंबुलेंस से समस्तीपुर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक डुमरा गांव निवासी कारी राम के बेटे रंभू कुमार राम (31) है। जो 5 साल से राजस्थान के कोटा में तेत फैक्ट्री में काम कर रहे थे। फैक्ट्री के काम से वे बाइक से निकले थे। उन्हें डिलीवरी देना था। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। हादसे के हाद राजस्थान पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर सीधा सदर अस्पताल पहुंच गए। जहां पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रंभू सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के रहने वाले थे। राजस्थान पुलिस ने परिजन को दी हादसे की सूचना मृतक के भाई संप्रभु राम ने कहा कि मैं करीब 30 साल से राजस्थान के कोटा में रहता हूं। छोटा भाई रंभू भी करीब 5 साल से वहां रह रहा था। सभी लोग एक ही जगह पर काम करते हैं। भाई डिलीवरी देने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ताथैर के पास वह हादसे का शिकार हो गया। किस वाहन ने उसे ठोकर मारी इसके बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ने रंभु के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह एक एंबुलेंस से वापस गांव आ रहे थे ताकि यहीं पर अच्छे से उपचार कराया जा सके। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई ।


