समस्तीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण रेलवे ट्रैक का 60 किलोमीटर की स्पीड से ट्रायल किया गया है। दो महीने के अंदर समस्तीपुर से दरभंगा दोहरीलाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। वहीं तीन सालों के अंदर दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। करीब 350 करोड़ की लागत से इस स्टेशन पर रीडेवलॉपमेंट का कार्य चल रहा है। इसके अलावा समस्तीपुर समेत पूर्व मध्य रेलवे के 97 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। एजीएम कुमार गुरुवार देर शाम समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व रेलवे अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। बैठक के दरौन डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा समेत सभी विभाग प्रमुख और शाखा अधिकारी मौजूद थे। उपमहाप्रबंधक ने कहा कि आज उन्होंने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और समस्तीरपुर से दरभंगा रेलखंड का निरीक्षण किया है। इन खंडों पर कई मेजर वर्क चल रहा है। समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण के तहत रामभद्रपुर से थलवारा के बीच युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। दो महीने के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस खंड पर उन्होंने 60 किलोमीटर की स्पीड में निरीक्षण भी किया है। जल्द ही इस खंड के दोहरीलाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। तीन सालों में दरभंगा स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधा उप महा प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन री डेवलॉपमेंट योजना के तहत दरभंगा स्टेशन पर कार्य चल रहा है। दरभंगा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए करीब 350 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने में अभी ढाई से तीन सालों का समय लगेगा। जिसके बाद लोगों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे के 97 स्टेशनों को अमृ़तभारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। जिसमें समस्तीपुर स्टेशन भी शामिल है। चल रहा कार्य संतोष जनक है। सर्वाधिक अमृत भारत ट्रेन समस्तीपुर रेलवे मंडल से उप महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे मंत्रालय बिहार में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। और तो और बिहार में सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेन समस्तीपुर रेलवे मंडल से चलाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को सुविधाएं मिल रही है। समस्तीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण रेलवे ट्रैक का 60 किलोमीटर की स्पीड से ट्रायल किया गया है। दो महीने के अंदर समस्तीपुर से दरभंगा दोहरीलाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। वहीं तीन सालों के अंदर दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। करीब 350 करोड़ की लागत से इस स्टेशन पर रीडेवलॉपमेंट का कार्य चल रहा है। इसके अलावा समस्तीपुर समेत पूर्व मध्य रेलवे के 97 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। एजीएम कुमार गुरुवार देर शाम समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व रेलवे अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। बैठक के दरौन डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा समेत सभी विभाग प्रमुख और शाखा अधिकारी मौजूद थे। उपमहाप्रबंधक ने कहा कि आज उन्होंने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और समस्तीरपुर से दरभंगा रेलखंड का निरीक्षण किया है। इन खंडों पर कई मेजर वर्क चल रहा है। समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण के तहत रामभद्रपुर से थलवारा के बीच युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। दो महीने के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस खंड पर उन्होंने 60 किलोमीटर की स्पीड में निरीक्षण भी किया है। जल्द ही इस खंड के दोहरीलाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। तीन सालों में दरभंगा स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधा उप महा प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन री डेवलॉपमेंट योजना के तहत दरभंगा स्टेशन पर कार्य चल रहा है। दरभंगा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए करीब 350 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने में अभी ढाई से तीन सालों का समय लगेगा। जिसके बाद लोगों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे के 97 स्टेशनों को अमृ़तभारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। जिसमें समस्तीपुर स्टेशन भी शामिल है। चल रहा कार्य संतोष जनक है। सर्वाधिक अमृत भारत ट्रेन समस्तीपुर रेलवे मंडल से उप महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे मंत्रालय बिहार में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। और तो और बिहार में सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेन समस्तीपुर रेलवे मंडल से चलाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को सुविधाएं मिल रही है।


