पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया में आयोजित शहीदों को नमन सह परियोजनाओं के शिलान्यास–उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महासंग्राम में शहादत देने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सेरेंगसिया की धरती शूरवीरों की गाथाओं की साक्षी रही है। हर वर्ष यहां आकर वीर शहीदों को नमन करना हमारे लिए गर्व और संकल्प का विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने अमर वीर शहीदों के आदर्शों और सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। आदिवासी संघर्ष और शहादत का गौरवशाली इतिहास मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से शूरवीरों की धरती रहा है। जब देश में आजादी की लड़ाई शुरू भी नहीं हुई थी, तब यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था। कोल्हान का कोल विद्रोह इसका जीवंत उदाहरण है। हमारे पूर्वजों ने अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, नीलांबर-पीतांबर और पोटो हो जैसे महानायकों की शहादत से यह धरती गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वीर शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे और मजबूत किया जा रहा है। विकास, शिक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से चल रही है। योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक प्रगति संभव नहीं है। इसी सोच के साथ सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जा रही है। साथ ही आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 398 करोड़ की योजनाएं, लाखों को मिला लाभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपये की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें 122 योजनाओं का शिलान्यास और 75 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। साथ ही विभिन्न विभागों के 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। इसके अलावा 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया में आयोजित शहीदों को नमन सह परियोजनाओं के शिलान्यास–उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महासंग्राम में शहादत देने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सेरेंगसिया की धरती शूरवीरों की गाथाओं की साक्षी रही है। हर वर्ष यहां आकर वीर शहीदों को नमन करना हमारे लिए गर्व और संकल्प का विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने अमर वीर शहीदों के आदर्शों और सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। आदिवासी संघर्ष और शहादत का गौरवशाली इतिहास मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से शूरवीरों की धरती रहा है। जब देश में आजादी की लड़ाई शुरू भी नहीं हुई थी, तब यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था। कोल्हान का कोल विद्रोह इसका जीवंत उदाहरण है। हमारे पूर्वजों ने अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, नीलांबर-पीतांबर और पोटो हो जैसे महानायकों की शहादत से यह धरती गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वीर शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे और मजबूत किया जा रहा है। विकास, शिक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से चल रही है। योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक प्रगति संभव नहीं है। इसी सोच के साथ सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जा रही है। साथ ही आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 398 करोड़ की योजनाएं, लाखों को मिला लाभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपये की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें 122 योजनाओं का शिलान्यास और 75 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। साथ ही विभिन्न विभागों के 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। इसके अलावा 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


