20+ Shaheed Diwas Tributes Messages, Quotes & Images: 23 मार्च का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का वो पन्ना है, जो हमें वीर सपूतों की जांबाजी और उनके बलिदान की याद दिलाता है। साल 1931 में इसी तारीख को देश की आजादी के दीवाने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मुस्कुराते हुए फांसी के फंदे को गले लगा लिया था। उनका यह बलिदान सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं थी, बल्कि इसने पूरे देश के भीतर देशभक्ति की एक ऐसी लहर पैदा कर दी थी, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी। इन महान क्रांतिकारियों की निस्वार्थ कुर्बानी आज भी हर हिंदुस्तानी को यह अहसास कराती है कि हमारी आजादी का मोल बहुत बड़ा है। हर साल यह दिन उन सभी अमर शहीदों को नमन करने और उनके प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता जताने का है, जिन्होंने हमारे सुनहरे भविष्य के लिए अपना जीवन देश के नाम कर दी। ऐसे में, यदि आप शहीद दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए संदेशों, कोट्स और फोटो की मदद से दे सकते हैं।
शहीद दिवस पर अपनों के साथ शेयर करें ये देशभक्ति से भरे संदेश (Shaheed Diwas Messages)
- आओ झुककर सलाम करें उन शहीदों को, जिनके दम पर आज हमारा देश आबाद है।
- वतन की खुशबू हमें हमेशा याद दिलाती है कि हमारी आजादी के पीछे कितनी बड़ी कुर्बानी है।
- शहीद दिवस के इस मौके पर, उन वीरों को दिल से याद करें जिन्होंने हमारे लिए जान दे दी।
- वतन से प्यार इस कदर निभा गए वो, कि अपनी जान देकर हमें खुलकर जीना सिखा गए।
- शहीदों के खून की हर एक बूंद में देश का गौरव छिपा है, उन्हें हमारा शत-शत नमन।
- जिनकी वजह से आज हम चैन की नींद सो पाते हैं, उन वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।
- याद करो उन वीरों को जिन्होंने वतन के लिए अपनी खुशियां और घर-परिवार छोड़ दिया।
- जब तक सूरज और चांद रहेगा, हमारे देश के शहीदों का नाम हमेशा अमर रहेगा।
- आजादी का हर पन्ना उनके खून से लिखा गया है, उन्हें कभी न भूलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
- शहीद दिवस पर उन महान क्रांतिकारियों के चरणों में श्रद्धा के फूल अर्पित करते हैं।
शहीद दिवस पर अपनों के साथ शेयर करें ये जोश से भरे कोट्स (Shaheed Diwas Quotes)
- “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।”
- “राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।”
- “वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं मार सकते।”
- शहादत वो बीज है जिससे आजादी का पेड़ बड़ा होता है, आज उसे याद करने का दिन है।
- जो देश अपने शहीदों की कुर्बानी भूल जाता है, उसका भविष्य कभी उज्जवल नहीं हो सकता।
- मरकर भी जो देश के लिए अमर हो गए, वही भारत माता के सच्चे सपूत कहलाए।
- वतन के लिए मरना तो किस्मत की बात है, पर उन्हें हमेशा याद रखना हमारा फर्ज है।
- फांसी का फंदा भी जिनके लिए फूलों की माला था, वो भगत सिंह सबसे निराला था।
- कुर्बानी की कहानियां आज भी हमें बताती हैं कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं होता।
- “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।”
शहीद दिवस पर वीर शहीदों के सम्मान में साझा करें तस्वीरें (Shaheed Diwas Images)
21.

शहीद दिवस पर उन सभी अमर बलिदानियों के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन।
22.

जेल की दीवारें भी उन्हें कैद न कर सकीं, जिनके इरादे फौलादी और दिल में वतन था।
23.

आज का दिन उन तीन महान आत्माओं के नाम, जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कर दी।
24.

शहीदों की कुर्बानी का ही नतीजा है कि आज हम गर्व से अपना तिरंगा लहराते हैं।
25.

लाहौर जेल की वो गूंज आज भी सुनाई देती है, इंकलाब जिंदाबाद की आवाज दिखाई देती है।


