गोपालगंज में नमकीन व्यवसायी हत्या का खुलासा:20 करोड़ की सुपारी का दावा, शूटरों को मिले सिर्फ 500 रुपये, 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गोपालगंज में नमकीन व्यवसायी हत्या का खुलासा:20 करोड़ की सुपारी का दावा, शूटरों को मिले सिर्फ 500 रुपये, 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गोपालगंज पुलिस ने नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की साजिश 20 करोड़ रुपए की सुपारी देकर रची गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को महज 500 रुपये का भुगतान किया गया। इस मामले में मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया है। यह सफलता सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मिली, जिससे अपराधियों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी। ईंट भट्ठे के समीप गोली मारकर हत्या की गई थी
नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह की हत्या 21 मार्च को हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास एक ईंट भट्ठे के समीप गोली मारकर की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की डील तय हुई थी। मास्टरमाइंड ने शूटरों को 20 करोड़ रुपये का लालच दिया था, लेकिन वारदात के बाद उन्हें केवल 500 रुपये ही दिए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे के मुख्य उद्देश्य और शेष आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा। एसपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने आपसी संपर्क के जरिए शूटरों का इंतजाम किया और घटना के दिन रेकी करने के बाद हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शमशाद अली, सुनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा (शूटर), जयप्रकाश राम एवं अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए
मामले में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक कारतूस और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पहचान की गई है, जिस पर आगे कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। गोपालगंज पुलिस ने नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की साजिश 20 करोड़ रुपए की सुपारी देकर रची गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को महज 500 रुपये का भुगतान किया गया। इस मामले में मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया है। यह सफलता सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मिली, जिससे अपराधियों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी। ईंट भट्ठे के समीप गोली मारकर हत्या की गई थी
नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह की हत्या 21 मार्च को हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास एक ईंट भट्ठे के समीप गोली मारकर की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की डील तय हुई थी। मास्टरमाइंड ने शूटरों को 20 करोड़ रुपये का लालच दिया था, लेकिन वारदात के बाद उन्हें केवल 500 रुपये ही दिए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे के मुख्य उद्देश्य और शेष आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा। एसपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने आपसी संपर्क के जरिए शूटरों का इंतजाम किया और घटना के दिन रेकी करने के बाद हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शमशाद अली, सुनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा (शूटर), जयप्रकाश राम एवं अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए
मामले में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक कारतूस और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पहचान की गई है, जिस पर आगे कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *